google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: तत्पुरूष को मिलेगा कन्हैया लाल सेठिया सम्मान

तत्पुरूष को मिलेगा कन्हैया लाल सेठिया सम्मान

 


उदयपुर, 19 मार्च। राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री इंदुशेखर ‘तत्पुरूष’ को इस वर्ष का प्रतिष्ठित कन्हैया लाल सेठिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विचार मंच कोलकाता की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान रविवार 21 मार्च को कोलकाता में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्हे सम्मान पत्र के साथ ही 51 हजार रूपए नकद प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 1986 में स्थापित विचार मंच अध्यात्म, साहित्य, समाज, राजनीति, कला, संगीत, नृत्य आदि विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वालों को सम्मानित करता है। ‘धरती धोरां री’ जैसे कालजयी राजस्थानी गीत के रचयिता कन्हैया लाल सेठिया के नाम पर विशिष्ट साहित्यकार को सम्मानित किया जाता है। श्री तत्पुरूष पूर्व में राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में केंद्रीय साहित्य अकादमी के सदस्य हैं एवं उनकी काव्य कृति ‘पीठ पर आंख’ को मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार मिल चुका है।
-----

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.