खेलो का बढावा दें सरकारें : अनका वर्मा
देहरादून, 23 अप्रैल। विश्व विख्यात बिजनेस एंटरपेनयौर पूर्व मिस रोमानिया यूनिवर्स अनका वर्मा ने कहा कि हमारी सरकारें खेलों को बढावा देने के लिए अच्छा काम कर रही हैं। फुटबाल जैसे खेल को और ज्यादा बढावा दिए जाने की जरुरत है। उन्होने कहा कि फुटबाल जैसे इंटरनेशनल खेल में भारतीय खिलाडी और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए उनकी मूलभूत जरुरतों का ध्यान रखा जाना और उनको प्रोत्साहित किया जाना बहुत जरुरी है। श्रीमती वर्मा कल देहरादून में आयोजित एक नेशनल फुटबाल चेंपयनशिप में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रही थीं। यहां उन्होने विजेता व उप विजेता टीमोंं को पुरुस्कार व ट्राफी दीं। साथ ही उन्होने देहरादून में वहां के पारंपरिक नृत्य का आनंद भी लिया। आयोजको ने उनकी मौजूदगी की सराहना करते हुए उनके खेल प्रेम व सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। फुटबाल खिलाडी हों या फिर वहां मौजूद राजनीति, समाज, संगीत जगत के लोग हो, हर कोई अनका वर्मा के सदव्यवहार की सराहना करता दिखाई दिया।
#newdelhi #yograajsharma #aajkidelhi #yograjsharma #journalisttoday #modelingdelhi #actingdelhi#photography #portfolio #shortfilms # videoalbums #productionhouse #casting#filmmakingdelhi #ypproductions#imagebuilding #socialmediapromotion#आजकीदिल्ली #योगराजशर्मा #फैशनशो#मॉडलिंग #एक्टिंग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)








No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.