google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: ईद पर रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली की फिल्‍म ‘बॉर्डर’

ईद पर रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली की फिल्‍म ‘बॉर्डर’

नई दिल्ली, योगराज शर्मा ।
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की फिल्‍म ‘बॉर्डर’ इस ईद रिलीज होगी, जिसका टीजर मुंबई में लांच किया जा चुका है। टीजर निरहुआ इंटरटेंमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के अधिकृत यू ट्यूब पेज पर किया है। टीजर में प्रतीकात्‍मक रूप से सीमा की रक्षा करने वाले देश के सैनिकों के जज्‍बे, उत्‍साह और समर्पण को दिखाने की कोशिश की गई है। इससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्‍म का आधार देशभक्ति और जंग होगा। निरहुआ इंटरटेंमेंट के बैनर की खासियत उनका यूनिक प्रजेंटेशन रहा है, जो फिल्‍म ‘बॉर्डर’ के टीजर में भी देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में टीजर का कलात्‍मक प्रजेंटेंशन इससे पहले कभी नहीं हुआ था। वहीं, निरहुआ इंटरटेंमेंट ने आज पटना के एग्‍जीवीशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में अपना क्षेत्रीय वितरण कार्यालय भी स्‍थापित किया है। मौके पर हरिकेश यादव और रंजन सिन्‍हा ने बताया कि निरहुआ इंटरटेंमेंट भोजपुरी इंडस्‍ट्री की बेहतरी के लिए न सिर्फ फिल्‍मों की गुणवत्ता में सुधार लाया है, बल्कि भोजपुरी भाषी नई प्रतिभाओं को मौका देने का काम भी कर रहा है। इसी मकसद के तहत पटना में इसके कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को दो फिल्मे बॉर्डर और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग सौ दिनों तक लगातार चली और सेट पर ही ऑनलाइन एडिटिंग की व्यवस्था की गई थी। एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू ने फ़िल्म की समाप्ति के साथ ही एडिटिंग भी पूरी कर ली थी। उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव। कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं रंजन सिन्‍हा और उदय भगत। फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.