68 पौधे लगाकर मनाया केंद्रीय रक्षा मंत्री का 68वा जन्मदिन
आज की दिल्ली, योगराज शर्मा ।
सहयोग दिल्ली संस्था की ओर से बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 68वा जन्मदिन 68 पौधे लगाकर ही मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन ने प्रदीप जैनी वस्तु बाबा और अन्य साथियों के साथ मिलकर अशोक के पेड़ों का पौधरोपण किया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि जिस तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हमारी सेना बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही हैं, उसी तरह दिल्ली को प्रदूषण रूपी दुश्मन से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है। देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन मनाने का भी पौधरोपण से बेहतर कोई जरिया नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी अधिकाधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.