google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर मिश्र से की शिष्टाचार भेंट

हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर मिश्र से की शिष्टाचार भेंट

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा ।
सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन और आल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष ओसवाल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। नोएडा में उनके निवास पर हुई इस भेंट में जैन और ओसवाल ने मिश्र को उनकी नई पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। जैन ने उम्मीद जताई कि जिस तरह कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर बेहतर काम किया, उसी तरह अब बतौर राज्यपाल हिमाचल के विकास में भी वे अपना श्रेष्ठ योगदान देंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.