जीत राठी ने मुंबई पहुंचकर दी संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई
मुंबई रवाना होने से पहले संजय दत्त के जन्मदिन पर गरीबों में फल बांटे
बहादुरगढ़(कृष्ण गोपाल विद्यार्थी) फिल्मी दुनिया के बेहद मिलनसार व धार्मिक प्रवृति के सफल अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन उनके पारिवारिक मित्र जीत राठी ने फल बांट कर धूमधाम से मनाया। जीत राठी ने अभिनेता संजय दत्त के 61वें जन्मदिन पर मुंबई रवाना होने से पहले बहादुरगढ़ के अमर ज्योति कुष्ठ आश्रम में जाकर गरीबों में फल वितरित करके उनके सुन्दर स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगलकामना की। गरीबों में फल बांटने के उपरांत जीत राठी सांखोल ने बताया कि फिल्म अभिनेता संजय दत्त बहुत विनम्र व मिलनसार स्वभाव के इंसान हैं। इतना बड़ा फिल्म स्टार होने के बावजूद घमंड उन्हें छू तक नहीं गया। इसीलिए आज भी वे देश के करोड़ों प्रशंसकों के दिल में बसे हुए हैं।
बता दें कि गांव सांखोल निवासी जीत राठी फिल्म अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य की तरह हैं तथा संजय दत्त भी उन्हें अपने बेटे समान मानते है। जीत राठी ने बताया कि वह साल में कई बार उनसे मुलाकात के लिए मुंबई स्थित उनके आवास व जहां कहीं भी संजय दत्त की फिल्म की शूटिंग चल रही होती है उस फिल्मी सेट पर जाकर उनसे मिलते रहते हैं। जीत राठी ने बताया कि वे गत माह भी संजय दत्त से उनके आवास पर मिलने गए थे और आज मुंबई में फिर उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकत कर जन्मदिन की बधाई दी है। जीत राठी ने अभिनेता संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी व उन्हें देवों के देव भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.