google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: अंतर्व्यथा मूवी का टाइटल सांग हुआ रिलीज़

अंतर्व्यथा मूवी का टाइटल सांग हुआ रिलीज़

केशव आर्य की मूवी 'अंतर्व्यथा' का टाइटल सांग रिलीज़ हो गया है । जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है । कैसे बचेगा इस अंतर्व्यथा से गाना तोची रैना और रबाबी ने गया है । और म्यूजिक तोची रैना और पीयूष पूजी ने तैयार किया है । गाने के बोल दिलीप सिंह ने लिखे है । फ़िल्म की बात करे तो ये फ़िल्म दुनिया भर के फेस्टिवल में नाम कमा चुकी है और अब न्यू ईयर के मौके पर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है । मूवी के डायरेक्टर केशव आर्य बताते है कि फ़िल्म को रिलीज करना उनके लिए बोहोत बड़ा चैलेंज था जिसे प्रोड्यूसर दीपक वशिष्ठ , भरत कवाड़ , दिनेश अहीर ओर को प्रोड्यूसर अक्षय यादव ने आसान बना दिया । फ़िल्म में कुलदीप सरीन , हेमंत पांडेय , गुलशन पांडेय , वीना चौधरी , अनुराधा खैरा के साथ साथ केशव आर्य ने भी अदभुत अभिनय किया है । फ़िल्म को लेकर केशव आर्य का कहना है कि ये फ़िल्म हर इंसान से जुड़ी हुई है । उनका कहना है हर किसी के अंदर एक द्वंद एक अंतर्व्यथा हमेशा रहती है । हर इंसान अपने स्वार्थवश कभी न कभी झूठ या कोई गलत काम कर देता है और फिर उसे दुनिया से छुपाता फिरता है । लेकिन दुनिया से तो वो छुपा लेता है पर खुद से नही छुपा पाता और वो चीज़ उसे अंदर ही अंदर खाती रहती है । इसी प्लॉट को ध्यान में रखते हुए इसकी कहानी लिखी गयी है । उनके अनुसार ये फ़िल्म एक नया एक्सपेरिमेंट है जो मशाला फिल्मो से हटकर एक सच्चाई बयान करती है । फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर है । उनका दावा है कि ऐसी सस्पेन्स थ्रिल मूवी पहले कभी नही देखी होगी ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.