google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: सीएए के समर्थन में ब्राम्हण समाज की बैठक

सीएए के समर्थन में ब्राम्हण समाज की बैठक

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
नई दिल्ली। इन्द्रप्रस्थ चांदनी चैक ब्राम्हण सभा के तत्वाधान में देश में बने कानून सीएए के समर्थन को लेकर बैठक का आयोजन राधाकृष्ण मंदिरए सीताराम बाजारए चावडी बाजारए दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं विजय शर्मा ने की। श्री शर्मा ने कहाए कि सीएए जबकि अब एक कानून बन चुका हैए उसका विरोध करना अब भारतीय लोकतंत्र में कानून का उल्लंघन करना है। श्री शर्मा ने कहाए कि कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कडी कार्रवाई करें। श्री शर्मा ने कहाए कि शाहीन बाग में करीब 65 दिनों से आंदोलनकारी सीएए की आड लेकर लाखों राहगीरों को परेशान किए हुए हैं। सडकों को बंद कर दिया गयाए वाहनों की आवाजाही बंद है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैें। श्री शर्मा ने कहाए कि अब अनिवार्य हो गया कि सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्ती की जानी चाहिए। बैठक में सैकडों ब्राम्हणों ने शपथ ली कि वे सीएए के समर्थन में पूरी दिल्ली में जन जागरण कर इसके बारे में लोगों को समझाएंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्माए सुरेंद्र संडए भूपेंद्र भारद्वाज रत्नए दलीप जेटलीए संजय भारद्वाजए उमेश शर्माए राम अवतार शर्माए प्रकाश चंद शर्माए प्रदीप शर्माए पूजा शर्माए डीके भार्गवए विपिन शर्माए सुभाष शर्माए बीना शर्माए मनु शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.