इंडो नेपाल सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन
योगराज शर्मा, आज की दिल्ली।
दिल्ली, भारत हमेशा से ही अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता का भाव रखता है खासकर नेपाल से और दोनों देश एक दूसरे के लिए समय समय पर सहयोग करते रहते है इसीलिए ग्लोबल सिटीजन एंटरटेनमेंट (भारत) और नेपाल की बुद्धहुड लिविंग फाउंडेशन ने मिलकर पेजेंट मिस्टर एंड मिस नेपाल ग्लोबल इंडिया 2020 का आयोजन करने जा रहा है। बुद्धहुड लिविंग फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन श्रेष्ठ ने बताया की यह पारम्परिक सौन्दर्य प्रतियोगिता नहीं है बल्कि इसका उद्देशय भारत में नेपाली मूल की प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच देना है, जिसमें 18 से 27 वर्ष की आयु की नेपाली महिलाएँ भाग ले सकती है। नेपाल सरकार पहली बार भारत में सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, इस आयोजन का मुख्य उद्देशय बड़े पैमाने पर नेपाली समुदाय और सामाजिक कार्यों का समर्थन करना, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकना, महिलाओं को फैशन, मीडिया और मनोरंजन उद्योग की विशाल दुनियां के लिए एक वैश्विक स्तर पर सशक्त करना है साथ ही इंडो नेपाल मैत्री संबंध को मजबूत बनाना है। ग्लोबल सिटीजन एंटरटेनमेंट की अध्यक्ष समिता कौशल ने कहा कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत में भारत और नेपाल के प्रतियोगी राष्ट्रीय ध्वज को लेकर चलेंगे, यह एक शानदार शाम होगी जिसमें इंडो नेपाली मॉडल्स इस शाम को एक यादगार शाम बना देंगी क्योंकि यह इतिहास में पहली बार रेखांकित किया जाएगा।
सुनील पाराशर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.