google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ आउट, गाना हुआ वायरल

यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ आउट, गाना हुआ वायरल

योगराज शर्मा, आज की दिल्ली।
भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना’ के पहले पार्ट में जहां ‘लगाके फेयर लवली’ ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया था, वहीं अब इस फिल्‍म के तीसरे पार्ट का ऐसा ही एक गाना ‘लगा के वैसलीन’ आउट कर दिया गया है, जो बॉक्‍स ऑफिस का फीवर बढ़ाने वाला है। इसकी वजह ये कि एक तो गाना धमाकेदार है और दूसरा इस गाने में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे के ठमुके शानदार हैं। फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने फिर से एक प्रयोग किया है। गाने को मिल रहे रिस्‍पांस से लगता है कि गाना ‘लगा के वैसलीन’ भोजपुरी ऑडियंस पर नशे की तरह चढ़ने लगी है। लिंक : https://youtu.be/h6crVdRfxD8 गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे स्‍टारर इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 160,424 व्‍यूज मिल चुका है। इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। लिरिक्‍स यादव राज ने तैयार किया है, जबकि फिल्‍म के संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। वहीं, फिल्‍म के निर्माता निशांत उज्‍जवल ने गाने को मिले रिस्‍पांस से गदगद हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि आम्रपाली दुबे पर फिल्‍माया गया यह गाना न सिर्फ कई रिकॉर्ड ब्रेक करेगा, बल्कि फिल्‍म के प्रति दर्शकों में आकर्षण भी पैदा करेगा। निशांत पहले ही कह चुके हैं कि फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्‍म होने वाली है। इसलिए फिल्‍म का हर एक गाना चार्टबस्‍टर होने वाला है। अब तक रिलीज दो गानों ने एक हद तक उनकी बातों पर मुहर भी लगाई है। वहीं, आम्रपाली दुबे ने फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का स्‍पेशल गाना ‘लगा के वैसलीन’ को लेकर खुशी जताई है और कहा कि वे इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनकर रोमांचक महसूस कर रही हैं। हालांकि वे फिल्‍म में फुज फ्लेज नहीं हैं, लेकिन फिल्‍म को शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं कि दर्शकों को उनका काम पसंद आयेगा और फिल्‍म भी। आम्रपाली ने इस गाने में अब तक का सबसे आकर्षक डांस स्‍टेप्‍स किये हैं। उनके साथ गाने में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव भी नजर आये हैं। खेसारी और आम्रपाली की इस गाने में केमेस्‍ट्री भी एक हाइलाइट है। बह‍रहाल अब देखना ये होगा कि यह गाना फिल्‍म के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है। लिंक : https://youtu.be/ngHKyGUTAtM बता दें कि यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्माता निशांत उज्‍जवल और लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन -सर्वेश हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.