google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: जागरूकता से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. महापौर

जागरूकता से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. महापौर


उत्तरी दिल्ली के महापौरए श्री अवतार सिंह ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु कमला नगर मार्केट में नागरिकों को हैंड सैनिटाइजर बांटे और कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उपमहापौरए श्री योगेश वर्मा और केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्षए श्री जोगी राम जैन उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त महापौर ने उत्तरी दिल्ल नगर निगम के मुख्यालय में संक्रमण रोधी दवा सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिडकाव एक नई मशिन के द्वारा किया। महापौर ने बताया कि यह नई मशिन दवा को बहुत ही छोटी.छोटी फुहार में छिडकती हैए जिसे के कारण दवा सतह पर अच्छे से फैलती है और सतह को कपडे से साफ करने की जरूरत नही पड़ती है। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र में नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम हर क्षेत्र में जा.जा कर नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रही है ताकि हम सब मिल कर इस बीमारी को हरा सके। उन्होंने कहा कि करोना वायरस की स्थिति को देखते हुए हरदयाल म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी को भी 31 मार्च 2020 तक बंद करने के आदेश दिए जा चुके है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.