google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: अभी और बढ़ेगा गर्मी का सितम, IMD ने चेताया- अगले कुछ दिन चलेगी बेहद तेज़ लू

अभी और बढ़ेगा गर्मी का सितम, IMD ने चेताया- अगले कुछ दिन चलेगी बेहद तेज़ लू

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

What Does The Summer Weather Forecast Mean For Retail And ...

नई दिल्ली. महाचक्रवात अम्फान (Cyclone Amphan) के गुजर जाने के बाद अब देश भर में शुक्रवार से तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. यहां तक कि उत्तर पूर्व के राज्यों में जहां चक्रवात के कारण तेज बारिश हुई थी वहां भी अब लोग तेज गर्मी झेल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीट वेव टू सीवियर हीट वेव की चेतावनी जारी की है. इसका मतलब है कि उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में तेज से भी अधिक तेज लू चलने की संभावना है.

देश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक ऊपर चला गया है, जिससे कई शहरों में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है और कुछ में 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को भी पीछे छोड़ दिया है.

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक था. शहर के, पालम मौसम केंद्र में 45.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग स्टेशन में 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
राजस्थान के चूरू में भी अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को देश में सबसे अधिक था.
 महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों, अकोला, नागपुर, ग्वालियर, खजुराहो, आगरा और बिलासपुर में पारा 44 डिग्री से अधिक रहा.

वेदरमैन के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं और चक्रवात अम्फान के गुजरने के बाद हवाओं में बदलाव के कारण लू की स्थिति पैदा हो गई है.

आईएमडी ने लू की स्थिति पर अपने नोट में कहा “इसके (शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव) के तहत, उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी से गंभीर तेज गर्मी की स्थिति होने की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की गतिविधि में काफी कमी आई है, जिससे उस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हीट वेव की गतिविधि को बढ़ावा मिलता है.”

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.