आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
नई दिल्ली. टीम इंडिया के भविष्य माने जाने वाले अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग (Priyam Garg) बेहद ही आत्मविश्वासी क्रिकेटर माने जाते हैं. अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान वो मुश्किल हालात में भी बेहद कूल नजर आते थे. इस युवा क्रिकेटर को दुनिया के टॉप गेंदबाजों का सामना करने में भी कोई दिक्कत नहीं. हेलो एप से खास बातचीत में प्रियम गर्ग ने कहा कि दुनिया का कोई भी गेंदबाज उनके सामने होगा तो वो उसकी गेंद देखेंगे ना कि उसका नाम और रैंकिंग.
बुमराह का सामना करना चाहते हैं प्रियम
प्रियम गर्ग (Priyam Garg) से सवाल पूछा गया कि अगर आपके सामने आईपीएल में पैट कमिंस होंगे तो आपकी क्या रणनीति होगी? इस पर उन्होंने कहा कि अगर कमिंस से सामना हुआ तो वो उनकी गेंद देखेंगे ना कि उनकी रैंकिंग. प्रियम ने कहा कि वो जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सामना करना चहते हैं. प्रियम बोले, 'बुमराह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं, उनका सामना कर मेरा खेल सुधरेगा. वो बल्लेबाज को काफी दबाव में रखते हैं और उनकी यॉर्कर तो गजब की हैं.'
विराट नहीं, धोनी ज्यादा पसंदप्रियम गर्ग से जब पूछा गया कि उन्हें विराट कोहली ज्यादा पसंद हैं या एमएस धोनी, तो उन्होंने पूर्व कप्तान को चुना. बता दें प्रियम को धोनी का शांत स्वभाव बेहद पसंद है, वो खुद भी ऐसे ही हैं.
राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखा
प्रियम गर्ग ने बताया कि उन्होंने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से काफी कुछ सीखा है. प्रियम बोले, 'हर खिलाड़ी का एक आइडल होता है. किस तरह खेला जाए, अनुशासन रखा जाए, मेहनत की जाए, इन सब में राहुल द्रविड़ बेहतरीन हैं. राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों की बहुत मदद करते हैं. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. वो हमेशा कहते हैं कि हमें खुद पर भरोसा रखना चाहिए.'
आईपीएल के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं प्रियम
बता दें आईपीएल 2020 के लिए प्रियम गर्ग (Priyam Garg) को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में खरीदा है. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टल गया है लेकिन प्रियम को उम्मीद है कि अक्टूबर-नवंबर में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है. प्रियम गर्ग ने बताया कि वो इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद उनकी ट्रेनिंग चल रही है. प्रियम ने बताया कि बीसीसीआई ने जो वर्कआउट और फिटनेस ट्रेनिंग का चार्ट दिया है वो उसे फॉलो कर रहे हैं. प्रियम ने कहा कि वो हफ्ते में 3 बार योगा भी करते हैं. प्रियम गर्ग घर पर रहकर अपनी डाइट पर भी ध्यान देते हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि परिजनों के साथ ऐसा करना मुश्किल होता है.

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.