google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: WhatsApp ला रहा है बड़ा अपडेट, QR कोड स्कैन करके सेव कर सकेंगे नंबर

WhatsApp ला रहा है बड़ा अपडेट, QR कोड स्कैन करके सेव कर सकेंगे नंबर

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

WhatsApp new feature will let you reply privately to group chats ...

व्हाट्सएप हर महीने कोई-ना-कोई अपडेट जारी करता है। यदि यह कहा जाए कि सबसे अधिक अपडेट जारी करने वाला एप व्हाट्सएप ही है तो गलत नहीं होगा। व्हाट्सएप अब जल्द ही एक सबसे काम का फीचर जारी करने वाला है जिसके बाद आपको नंबर सेव करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और आईओएस के बीटा वर्जन पर QR कोड सपोर्ट की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद यूजर्स न्य यूजर के QR कोड को स्कैन करके उसका नंबर सेव कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर के सभी के लिए जारी होने की तारीख को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।
QR कोड आधारित नंबर सेविंग फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.20.171 और आईफोन के बीटा वर्जन 2.20.60.27 पर देखा जा सकता है। इस फीचर की टेस्टिंग की जानकारी WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है। WABetaInfo के मुताबिक क्यूआर कोड प्रोफाइल सेटिंग के अंदर मिलेगा। उस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूजर्स का मोबाइल नंबर दिखेगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप ने एक अपडेट जारी किया है जिसके बाद एक साथ आठ लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, हालांकि यह फीचर फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए ही। एंड्रॉयड यूजर्स को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.