जफरुल इस्लाम खान के घर पहुंची स्पेशल सेल की टीम का विरोध, बिना जांच वापस लौटी

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन


नई दिल्ली: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान (Zafrul Islam Khan) के घर जामिया पहुंची स्पेशल सेल की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम बिना जांच किए वापस लौट आई. पुलिस ने जफरुल इस्लाम खान से मोबाइल और लैपटॉप जमा करने को कहा है.
बता दें कि जफरुल इस्लाम खान ने 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट में लिखा गया था कि मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हैं. अगर हिंदुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा.
इसके बाद 1 मई को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी. लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ धारा 124A और 153Aके तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.