शशिकांत औझा, आज की दिल्ली।
बिहार प्रदेश युवा परिषद के बैनर तले आज दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को प्रातः 6:30 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय परिसर में औषधीय पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत डॉ0 अरुण परामर्शी ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि एवं उच्च शिक्षा द्वारा किया गया| कार्यक्रम के दौरान लेमनग्रास, गिलोय, काली तुलसी, पत्थरचट्टा, काजू, अनार व अन्य औषधीय पौधे रोपित किए गए| मौके पर कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में मौजूद लोग मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए| इस महती कार्यक्रम में डॉ अरुण के अलावे संस्था के संयोजक विपिन कुमार, आवासीय परिसर के सहयोगी राम जी, बलवंत, जागीर, आदि लोग मौजूद थे| गत व्यवहार न्यायालय में लगाए गए, औषधीय पौधे के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री प्रदीप कुमार चौबे द्वारा घोषित ये पौधे आवासीय परिसर में लगाना अनिवार्य है| संस्था द्वारा प्रयास है, कि आगामी वर्ष 2021 के अंत तक सभी सार्वजनिक वह आवासीय परिसर में औषधिय वाटिका का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोरोनावायरस में जागृति लाई जा सके एवं सशक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके|

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.