उत्तरी दिल्ली के महापौर ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1,00,100 रुपये का योगदान

 उत्तरी दिल्ली के महापौर ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1,00,100 रुपये का योगदान

 



उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उनके द्वारा 1,00,100 रुपये का योगदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद से श्री सुरेंद्र गुप्ता ने महापौर निवास आ कर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उनसे सहयोग मांगा था।

महापौर ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जनसहयोग अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरूआत आज उन्होंने महापौर निवास से की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जा कर नागरिकों से सहयोग लिया जाएगा और कोई भी सक्षम व्यक्ति इस महान कार्य में अपना योगदान दे सकता है।

महापौर ने बताया कि लीगल राइट्स काउंसिल के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने 600 किलो धातु से बनी घंटी को भी अयोध्या भेजा था जिसे निर्माण कार्य पूरा होने पर राम मंदिर में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने पर यह एक आकर्षक का केंद्र होगा जिसे के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे।
    

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.