वायरल हुआ विशुद्ध पारंपरिक शादी गीत ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’

 वायरल हुआ विशुद्ध पारंपरिक शादी गीत दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे

 







विवाह के मौसम में गानों का महत्‍व भी खूब होता है। ऐसे में विजय लक्ष्‍मी म्‍यूजिक के बैनर तले बना एक विशुद्ध और पारंपरिक हिंदी विवाह गीत दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका हैजो अब वायरल हो रहा है।  गाने को फेमस सिंगर रवि चोपड़ा ने गाया है। लिरिक्‍स और म्‍यूजिक भी रवि चोपड़ा का है। गाने को अब तक 267,878 व्‍यूज मिल चुके हैं। 

लिंक : https://youtu.be/e60Nvk_VZ80

दरअसल यह गाना श्रोताओं के लिए कई मायने में खास है। गाना दिल को छू लेने वाला है और इसका म्‍यूजिक वीडियो भी बेहद संजीदा है। गाना दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’ का संगीत इतना मीठा है कि यह हर किसी को मंत्र मुग्‍ध करता है। रवि चोपड़ा ने इस गाने में शादी को जीवंत बनाने का काम किया है। गाना दूल्‍हा और दुल्‍हन को लेकर पूरी तरह से बाइलेंस है। यह गाना पूरी तरह से फैमली गाना है। इसमें डांस भी है और इमोशन भी है।

दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’ के म्‍यूजिक वीडियो को रंजीत कुमार सिंह ने डायरेक्‍ट किया है। उन्‍होंने बताया कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। उम्‍मीद है सबों को बेहद पसंद भी आने वाली है। गाने के एडिटर प्रशांत कुमार‍ सिंह हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.