google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: दिल्ली का युवराज राष्ट्रीय घुड़सवारी का उभरता सितारा

दिल्ली का युवराज राष्ट्रीय घुड़सवारी का उभरता सितारा

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



21 से 30 दिसम्बर तक दिल्ली के आर्मी पोलो राइडिंग क्लब  में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में  दिल्ली के युवराज भाटिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा सिद्ध की है। कैवमेन (अशवशक्ति) पर सवार युवराज ने ड्रेसाज यंग राइडर्स श्रेणी में निजी स्वर्ण पदक तथा इसी श्रेणी में टीम रजत पर कब्जा किया। नौशेरा (अशव) पर सवारी करते हुए युवराज ने 3 मिनट 40 सेकंड में एक दिवसीय क्रास कंट्री में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

  20 वर्षीय युवराज सिंधिया स्कूल ग्वालियर से पढ़े है एवं स्कूल घुड़सवारी वाली टीम के कैप्टन भी रहे हैं। स्कूल के दौरान व उसके बाद भी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुके हैं। 11 वर्ष की उम्र से घुड़सवारी कर रहे युवराज वर्तमान में दिल्ली स्थित गुलाब सिंह अकैडमी में मानद कैप्टन गुलाब सिंह एवं गोरव पुण्डीर से घुड़सवारी के हुनर सीख रहे हैं। अश्वशक्ति पर ट्रेनिंग के अलावा घोड़ों के व्यवहार, संरक्षण और देखभाल में उनकी गहरी रुचि है। घुड़सवारी को विशुद्ध रुप से खेल और टीम भावना से मानने वाले युवराज का इस खेल के प्रति गहरा समर्पण है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र युवराज भाटिया पढ़ाई के साथ-साथ इस   खेल को कैरियर के रूप में अपनाना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.