google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: 'हौसला रख' के साथ दिलजीत दोसांझ बने निर्माता, दशहरा पर रिलीज़ होगी फिल्म

'हौसला रख' के साथ दिलजीत दोसांझ बने निर्माता, दशहरा पर रिलीज़ होगी फिल्म

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



अभिनेता, गायक, गीतकार, टेलीविजन प्रस्तोता दिलजीत दोसांझ अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस की शुरुआत कर दी है और इसी के साथ कनाडा के वैंकूवर में बतौर निर्माता 'हौसला रख' नामक अपनी पहली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'हौसला रख' पंजाबी भाषा की रोमांटिक—कॉमेडी फीचर फिल्म है जिसमें एक से बढ़कर एक पंजाबी सितारे काम कर रहे हैं। इन सितारों में खुद दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं, जबकि फिल्म की लीड हीरोइन हैं पंजाब की टॉप एक्ट्रेस सोनम बाजवा। 'हौसला रख' के साथ दिलजीत एक नई अभिनेत्री शेहनाज गिल को भी मौका दे रहे हैं। बिग बॉस फेम शेहनाज की यह पहली फीचर फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में प्रमुख पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के पुत्र शिंदा ग्रेवाल भी नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ और दिलजीत थिंड द्वारा निर्मित, राकेश धवन द्वारा लिखित, अमरजीत सिंह सैरों द्वारा निर्देशित, पवन गिल द्वारा सह-निर्मित और बलजीत सिंह देव की सिनेमैटोग्राफी से सजी 'हौसला रख' दुनिया भर में इसी साल 15 अक्टूबर, यानी दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.