बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'बाजी' का अनाउंसमेंट

 अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा लगाएंगे  'बाजी'





माइल स्टोन फ़िल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'बाजीका अनाउंसमेंट आज पटना में किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री अक्षरा सिंहअभिनेता राकेश मिश्राफिल्‍म के निर्माता राघवेंद्र सिंहनिर्माता-निर्देशक कमलेश सिंहगीतकार सह पूर्व मंत्री विनय बिहारी,मनोज मतलबी और गीतकार पवन पांडेय मौजूद रहेजिन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस फिल्‍म के जरिये अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा बाजी’ लगाने वाले हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग मई महीने में  रांची और इसके आप पास के इलाकों में होगी। फिल्‍म संभवत: जुलाई – अगस्‍त में थियटरों में होगी। वहींइस मौके पर गीतकार पवन पांडेय का जन्‍मदिन भी मनाया गया।

इससे पहले फिल्‍म बाजी’ को लेकर निर्देशक कमलेश सिंह ने बताया कि बाजी’ की कहानी पटनाबनारस जैसे छोटे शहरों से शुरू होती है और दूसरे शहर तक जाती है। हीरो फिल्‍म में दर्शकों को सरप्राइज देने वाले हैंजिसका खुलासा हम अभी नहीं करेंगे। अभी बस इतना बता सकते हैं।  तकनीकी रूप से हम भोजपुरी में अच्‍छी फिल्‍म बना रहे हैं। सारे तकनीशियन बॉलीवुड इंडस्‍ट्री वाले होंगे। इस फिल्‍म का ट्रीटमेंट अलग है। ये लैंग्‍वेज सिर्फ भोजपुरी है। स्‍टोरी पूरी तरह से शहर की हैक्‍योंकि हम कहानी को गांव लेकर नहीं जा रहे हैं। फिल्‍म में हम धोतीकुर्ताबैलगाड़ी कुछ नहीं दिखा रहे हैं। हमारे कैरेक्‍टर शहर में रहते हैं। हम कह सकते हैं कि एक्‍शन और इमोशन से भरपूर सामाजिक फिल्‍म है। इस फिल्‍म में सबों का परफॉर्मेंस जानदार होंगे।

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन फिल्‍म है। इसमें सिर्फ भाषा भोजपुरी होगा। हमारी फिल्‍म के कैरेक्‍टर बिहार – यूपी से आते हैं और वे भोजपुरी बोलते हैं। कमलेश ने फिल्‍म के गीत संगीत को लेकर कहा कि हमारी फिल्‍म के अभिनेता और अभिनेत्री दोनों दिग्‍गज सिंगर हैंतो हमारी फिल्‍म संगीत के मामले में भी काफी बड़ी फिल्‍म साबित होने वाली है। अक्षरा सिंह ने कहा कि फिल्‍म बाजी’ का सब्‍जेक्‍ट बहुत ही बेहतरीन है। इसमें मेरी भूमिका बेहतरीन है। हम सबों के लिए यह फिल्‍म बना रहे हैं। सब लोग इस फिल्‍म से जुड़े और सराहें। मेरी यही ख्‍वाहिश है। वहींराकेश मिश्रा ने फिल्‍म के लिए आभार जताया और कहा कि बाजी में वो आपको देखने को मिलेगाजो आप सबों के साथ देख पायेंगे। यह मेरी अक्षरा सिंह के साथ पहली फिल्‍म है। इसको लेकर एक्‍साइटेड हैं। आप जो हमसे उम्‍मीद कर रहे हैंजब इसका ट्रेलर – टीजर आयेगा  तो आपको सरप्राइज करेगा।

गौरतलब है कि फिल्‍म बाजी’ के निर्माता सुरेश जोशीकमलेश सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह हैं। निर्देशक कमलेश सिंह है और स्क्रिप्‍ट रजनीश वर्मा का है। लिरिक्‍स विनय बिहारीमनोज मतलबीऔर पवन पांडेय का होगा। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।


 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.