google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: महिला दिवस के उपलक्ष्य मे पोषण अभियान सेमिनार का आयोजन

महिला दिवस के उपलक्ष्य मे पोषण अभियान सेमिनार का आयोजन

 


नई दिल्ली, 9 मार्च। आज पश्चिमी जिला महिला मोर्चा ने राजा गार्डन मंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोषण अभियान सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह रही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की ैक्च्व् श्रीमती अनिता कोशल, सुपरवाइजर श्रीमती निती शर्मा और श्रीमती रेनू, पोषण अभियान की कॉर्डिनेटर पूजा और एरिया अध्यक्ष राजबीर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राजा गार्डन की  निगम पार्षद श्रीमती सुषमा चोपड़ा ने अपना पूरा सहयोग दिया उनके साथ मंडल अध्यक्ष श्री ऋषभ त्यागी और मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती मन्नू साहनी का भी पूर्ण सहयोग रहा।


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कि पोषण अभियान हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजनओं का हिस्सा भी है। इस कार्यक्रम में पोषण अभियान पर डा. मोनिका पंत ने सेवा बस्ती की। उन्होंने महिलाओं को बहुत ही सहज और सरल ढंग से समझाया कि गर्भअवस्था में महिलओं को किस प्रकार का आहार लेना चाहिए। इस अवसर पर सेवा बस्ती की महिलाओं को सनैटरी पैड और आयरन की गोलियां भी निशुल्क बांटी गई।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा पश्चिमी जिला की प्रभारी श्रीमती शशी तलवार ने भी सम्बोधित किया और जिला महामंत्री श्रीमती रितु गोयल और श्रीमती सारिका शर्मा ने अपना पूरा सहयोग दिया। मंच संचालन परनिता अगनोतरी  ने किया। आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बहुत सहयोग किया और नाटक के माध्यम से भी पोषण अभियान की जानकारी दी। 

इस अवसर पर पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भल्ला ने इस सफल कार्यक्रम के लिए एरिया की निगम पार्षद श्रीमती सुषमा चोपड़ा और महिला मोर्चा की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन मल्होत्रा और श्रीमती अनाईता भाटी जिला मंत्री, श्री राजीव गुलाटी, डोली और मीडिया प्रभारी श्री अमरजीत सिंह अमर भी मोजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.