google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: महारानी अहिल्याबाई ने 275 वर्ष पूर्व ही कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ डाला: अरविंद वशिष्ठ

महारानी अहिल्याबाई ने 275 वर्ष पूर्व ही कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ डाला: अरविंद वशिष्ठ



झांसी, गिरिजा शंकर राय। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में आज महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया!

उक्त अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई लोगों की समस्याएं निराकरण करने के लिए सार्वजनिक तौर पर सभाएं रखती थी और अपनी प्रजा का सुख सुविधाओं का ख्याल रखती थी उनके शासनकाल के दौरान कला और संस्कृति भी पुरजोर तरीके से विकसित हुई!


गड़रिया महासभा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेश  प्रभा पाल ने बताया अन्याय, अंधविश्वासों और रूढ़ियों का अंत करने वाली भारत की वीर बेटी, मरते दम तक तक न्याय के लिए जीने वाली मालवा साम्राज्य की महारानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी के जन्मदिवस पर  उनके आदर्शों के महत्त्व को आत्मसात करने का प्रयास किया जाएगा।  

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा की महारानी अहिल्याबाई के शासन के दौरान सभी उद्योग धंधे फले फूले और किसान भी आत्मनिर्भर बने उनकी शासन व्यवस्था को हम नमन करते हैं!

शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि मां अहिल्याबाई होलकर भारत माता की वह बेटी थी जिसने 275 साल पहले ही कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ डाला उनके पति खंडेराव होल्कर कुंभार के युद्ध वीरगति को प्राप्त हुए उस समय अहिल्याबाई की उम्र मात्र 21 वर्ष की थी और वह विधवा हो गई उस समय की प्रथा के अनुसार पति की मौत के बाद पत्नी को सती बनना पड़ता था मां अहिल्याबाई  ने इसका विरोध किया और सती बनने से इनकार किया उन्होंने अपने राज्य के साथ साथ काशी विश्वनाथ हरिद्वार अयोध्या कांची द्वारका बद्रीनाथ आदि धार्मिक स्थलों को संवारा उनके शासन काल में पूरे भारत में सैकड़ों मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण हुआ ध्वस्त काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनः निर्माण भी उन्हीं के शासनकाल में हुआ  व्यवस्था से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें संत की उपाधि दी!

सभा का संचालन राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया!

उक्त अवसर पर नीता अग्रवाल, गिरजा शंकर राय ,अनिल  रिछारिया राकेश   अमरया मीना आर्या  रशीद कुरेशी मनीष रायकवार मजहर अली आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.