google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: वजीरपुर, त्रीनगर, रानीबाग मे मेडिकल किट खाना व राहत सामग्री बांटी

वजीरपुर, त्रीनगर, रानीबाग मे मेडिकल किट खाना व राहत सामग्री बांटी

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा

आदर्शनगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिंदल ने बताया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी श्री अनिल कुमार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगो के लिए चलाई जा रही मुहिम आओ मदद का हाथ बढ़ाएं के तहत आज लगातार नवें दिन आदर्शनगर जिले में कई जगह जरूरतमंद लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए खाना व राहत सामग्री बांटी गई।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी श्री अनिल कुमार जी के नेतृत्व में पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, विधायक प्रत्याशी कमल कांत शर्मा, रोहतास बसोया ने आज खाना व राहत सामग्री का वितरण किया |

 

वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, मछली मार्केट में जरूरतमंदों को 1000 खाने के पैकेट, 200 राशन पैकेट, 1000 मास्क, 500 तौलिए 100 दर्जन केले, 200 पैकेट आलु प्याज और 100 मेडिकल किट बांटी गई इसके बाद कन्हैया नगर में 500 खाने के पैकेट 100 मेडिकल किट और फलों का वितरण किया गया फिर रानीबाग चौक में 600 फूड पैकेट 200 मेडिकल किट 100 दर्जन केले बांटे गए और आदर्शनगर जिला कांग्रेस ऑफिस मे बंसल हॉस्पिटल पर 400 पैकेट खाना और 500 मास्क बांटे गए |

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी विनोद वत्स और पूर्व विधायक प्रत्याशी देवराज अरोड़ा की माता जी के निधन होने पर परिवार को सांत्वना देने उनके घर भी गये |

 

खाना व राहत सामग्री वितरण में जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, विधायक प्रत्याशी कमल कांत शर्मा, देवराज अरोड़ा, रोहतास बसोया, मदन खुराना, दीपक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर खारी, गिरीश जैन, अब्दुल सत्तार, जनेश भड़ाना, भारत सिंह राघव, पवन मेहरा, लेखराज मदान, इंदर कौशिक के साथ बदरुद्दीन खान, मुरारी लाल,रोशनलाल आहूजा,त्रिलोक सिंह पंकज शर्मा, दीपिका वाधवा, जगदीश बंसल, डॉक्टर ज्ञानदीप शर्मा, दुष्यंत कौशिक, भावना गुप्ता, वरुण खारी, अनिल मिंटु, मोहित अवाना पंकज शुक्ला और अन्य साथी शामिल थे,

 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.