google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: फिलमची भोजपुरी पर देखिये वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर में दो फ़िल्में 30 और 31 अक्टूबर को

फिलमची भोजपुरी पर देखिये वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर में दो फ़िल्में 30 और 31 अक्टूबर को

 


त्‍यौहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में एंटरटेमेंट का भी बहुत महत्‍व होता है। इसको ध्‍यान में रखकर फिलमची भोजपुरी टीवी लगातार एक से बढ़कर एक फिल्‍मों का प्रसारण वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर में कर रहा है। इसी क्रम में इस सप्‍ताह 30 अक्‍टूबर को शानदार फिल्‍म ‘बागी इश्‍क‘ का टेलीवीजन प्रीमियर दोपहर 12 से होगा, जबकि अगले दिन 31 अक्‍टूबर को ‘आ गया होरो हैंडसम’ का भी प्रसारण हो रहा है। यानी अक्‍टूबर महीने का अंत भी फुल टू धमाल मनोरंजन से होने वाला है।

इसकी जानकारी आज फिलमची भोजपुरी के तरुण तलरेजा ने दी। उन्‍होंने बताया कि ये दोनों ही फिल्‍में बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। इसके लिए दर्शकों को भी खास इंतजार होगा। एक्‍शन सिक्‍वेंस होते हुए भी दोनों फिल्‍मों की कहानी अलग है। लेकिन बेहद मजेदार है। तभी हमारी ज्‍यूरी टीम ने इन फिल्‍मों को सलेक्‍शन किया है। फिल्‍म में गाने और संवाद दर्शकों के दिल को छूने वाले हैं। कुल मिलाकर दोनों ही फिल्‍में अपने परिवार के साथ दर्शक आराम से देख सकेंगे।

उन्‍होंने बताया कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमीयम भोजपुरी फिल्म, चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्मन देख सकेंगे. यह चैनल DD फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.