google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: डीएपी की मारामारी के लिए सरकार दोषी : कुमारी सैलजा

डीएपी की मारामारी के लिए सरकार दोषी : कुमारी सैलजा

 


 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और स्टार प्रचारकों ने बदली चुनावी फिजां, कांग्रेसमय माहौल से कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

चंडीगढ़- ( 24 अक्तूबर, 21 ) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा व पार्टी के स्टार प्रचारकों ने ऐलनाबाद उपचुनाव के माहौल को पूरी तरह से कांग्रेसमय बना दिया है। कुमारी सैलजा ने आज अपने धुआंधार जनसंपर्क अभियान के दौरान मल्लेका, गुडिया खेड़ा, अरनिया वाली, कागदाना, शाहपुरिया में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि डीएपी की मारामारी के लिए सरकार दोषी है। सरकार के कुप्रबंधन के कारण आज हालात बेहद विकट हैं। उन्होंने चुनाव पर रोशनी डालते हुए कहा कि एक तरफ जनता में गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भारी रोष है वहीं दूसरी तरफ आम जन मानस में ये चर्चा है कि इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला ने जबरदस्ती यह चुनाव थोप दिया है। इन सबके चलते जन सहयोग से कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

            कुमारी सैलजा ने कहा कि जब से केंद्र के साथ हरियाणा में भाजपा ने सत्ता में कदम रखा है तब से प्रदेश निरंतर विकास से विनाश की ओर बढ़ रहा है। आज किसान को बिजाई के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके चलते थानों में खाद बांटनी पड़ रही है। महिलाओं को घंटों लाईन में खड़े होना पड़ रहा है। सरकार की बड़ी विफलता यह है कि उसने समय रहते खाद का स्टॉक नहीं मंगवाया। किसान को मंडी में धान और बाजरे को एमएसपी पर बेचने के लिए ठोकरें खानी पड़ रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के दूसरे सहयोगी जो यह कहते थे कि हम किसान की फसल का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे उनके मुंह पर ताला लग गया है। बढ़ते गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों से जनता में हाहाकार मचा है।

            उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है वहीं इनेलो और भाजपा दूसरे और तीसरे नम्बर की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला अपने परिवार में वर्चस्व स्थापित करने के संघर्ष कर रहे हैं उन्हें इलाके के हितों से कोई  सरोकार नहीं है। गठबंधन सरकार के हालात ये हैं कि जनता उनको देखने और सुनने को राजी नहीं हैं।

             इस अवसर पर विधायक शीशपाल केहरवाला, जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक उदयभान, ललित नागर, राजेश अम्बरसर, सुभाष जोधपुरिया, गोपीराम चाडीवाल, लाधूराम पूनियां, रंजीत कासनिया, रामसिंह कागदाना, सुरजभान नम्बरदार, भूप नेहरा, मनीष ढिल्लों, दलीप खेड़ी, अमरसिंह, आशाराम जांदू, सुभाष, लाली, बलबीर खोसा, गुरमेल सिंह, रामस्वरूप रूपावास इत्यादि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.