मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाई एफ.आर.आई
प्रदेश भाजपा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सराहना क
रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ’हर घर दस्तक’ अभियान की आज से दिल्ली में की शुरुआत
पारिवारिक फिल्म 'विवाह 2' का जलवा लगातार जारी, दर्शकों ने खूब सराहा
रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद जल्द ही धमाल मचाती नज़र आएंगी फ़िल्म "भाभी मां" में, फर्स्ट लुक हुआ वायरल
Punjabi Star Prince KJ enthralls Aryans Students
रदूषण पर चर्चा करने के लिए केजरीवाल तैयार नहीं, भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मिलने से किया मना
यादव महासभा के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव को किया सम्मानित
गांधीवादी आंदोलन ने केन्द्र की तानाशाही भाजपा सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया
गुरु साहिब की रहमत के चलते सरकार ने तीन कृषि कानून वापिस लेने का फैसला किया: मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली के ‘घोषणा मंत्री’ अरविंद केजरीवाल को यमुना सफाई की घोषणा करने पर बधाई-आदेश गुप्ता
जत्थेदार अवतार सिंह हित ने मोदी सरकार का आभार प्रकट किया
Ø श्री राहुल गांधी के मजबूत समर्थन के तीनो कृषि काले कानून वापस लेने पड़े - चौ. अनिल कुमार
अगर केजरीवाल से अपनी जिम्मेदारियां नहीं संभाली जा रही है तो वे तुरंत इस्तीफा दें-भाजपा
दिल्ली में अगर सबसे बड़ा कोई ‘प्रदूषण’ है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली जिले के कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश एवं मालवीय नगर विधानसभा पहुंची भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने हरविंदर सिंह सरना व उनके गुट द्वारा कमेटी कार्यालय में अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने की वीडियो जारी की
भाजपा ने झूठ का आधार बनाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला: कुमारी सैलजा
भाजपा और आम आदमी पार्टी की निकम्मी और भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत रात्रि विश्राम कार्यक्रम की शुरुआत सुल्तानपुरी विधानसभा से की गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने सुल्तानपुरी में दलित के घर रविदास बस्ती में रात्रि विश्राम करके वहां जलपान और भोजन ग्रहण किया।
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी की निकम्मी और भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत लोगों से जनसम्पर्क और दलित बस्ती में रात्रि विश्राम के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने आज सुल्तान पुरी विधानसभा की रविदास बस्ती, सुल्तानपुरी में रात बिताई और वहीं दलित के घर में जलपान व भोजन ग्रहण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आसमान छूती महंगाई बढ़ती कीमतों के खिलाफ 14 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच राज्यव्यापी जन जागरुकता सम्पर्क कार्यक्रम यानी जन जागरण अभियान आयोजित करना है।
जन जागरण अभियान की जनसम्पर्क यात्रा जलेबी चौक सुल्तानपुरी से शुरु हुई जिसमें कार्यकर्ताओं गांधी टोपी पहनकर व हाथों पार्टी का झंडा तथा भाजपा आम आदमी पार्टी विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन के अलावा पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार, डा0 नरेश कुमार, रियाज खान, नसीम खान, मौ0 राशिद, पं0 बनवारी लाल, चंदन सिंह, अहसान अली, भोपाल सिंह और चुन्नी लाल मौजूद थे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जन सम्पर्क के दौरान लोगों से बढ़ती मंहगाई के प्रति केन्द्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही के बारे चर्चा की। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण बढ़ती गरीबी, भुखमरी, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते रोजमर्रा की जरुरत के सामानों की आसमान छूती कीमतों की ओर ध्यान खींचा और महंगाई से त्रस्त उनकी पीड़ा पर संवेदना भी प्रकट की। जन सम्पर्क के दौरान महिलाओं ने रसोई गैस और सब्जियों, घरेलू वस्तुओं तथा खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ रोष भी जताया।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस भाजपा की केन्द्र और निगम सरकारों तथा आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, अमानवीय, अलोकतांत्
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दलित व गरीब बस्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ता रात्रि विश्राम व उनके साथ खानपान करने के कार्यक्रम के तहत उनकी मौजूदा हालात, रहन-सहन व उनके खान पान की व्यवस्था की जानकारी लेंगे ताकि भविष्य में उनके मूलभूत विकास के लिए योजनाओं को बनाया जा सके। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित निगम और आम आदमी पार्टी के शासन में दलितों, सरकारी कर्मचारियों से सबसे अधिक दमन हुआ है, यहां तक सफाई कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लोगों ने महीनों वेतन न मिलने पर हड़ताल तक करनी पड़ी।
पंडित जवाहरलाल नेहरु के 132वें जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ है, जिसकी दुहाई वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी दे रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु के 132वें जन्मदिवस के मौके पर कहा।
प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व सासंद श्री शक्तिसिन्ह गोहिल, पूर्व सासंद श्री रमेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन और श्री अभिषेक दत्त, कम्यूनिकेशन विभाग के चैयरमेन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, विजय सिंह लोचव, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और राजेश चौहान, आईटी सेल चेयरमेन राहुल शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज यादव, ईश्वर बागड़ी, अनुज अत्रेय, महिन्द्र मंगला, आदेश भारद्वाज, राजबीर सिंह सौलंकी एवं मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं0 नेहरु जी के चित्र पर फूल चढ़ाऐ।
प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पं0 नेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि आजादी के बाद भारत के विकास की ऐसी नीति तैयारी की जिसकी बदौलत हमारे देश ने शिक्षा, गरीबी उन्मूलन तथा औद्योगिक विकास के साथ-साथ विदेशों से भाई चारे और सहयोग के नए-नए दरवाजे खुलते गए तथा भारत विश्व मानचित्र पर उभरता गया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हमारे उपर पंडित नेहरु के महान व्यक्तित्व और उनके त्याग से आज दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं प्रेरणा लेनी चाहिए जो स्वार्थ और स्वयंहित के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि नेहरु जी द्वारा दिखाई गई विकास की डगर पर चलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश को नई उॅचाईयों पर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी है।
प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पं0 नेहरु जी के स्वाधीनता आंदोलन में महान योगदान और प्रभावशाली व्यक्तित्व भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के सभी क्षेत्रों में अग्रणी विकास पर गौर करते हुए राष्ट्रीय विकास के हित में कदम उठाये। पंडित नेहरु ने किस तरह आगे बढ़कर गुटनिरपेक्ष आंदोलन को चलाने में अहम भूमिका निभाई और विकासशील देशों को नई दिशा प्रदान की जिसकी बदौलत शक्तिशाली राष्ट्रों को विकासशील देशों के प्रति वर्चस्व की नीति का परित्याग कर सहयोग की नीति अपनानी पड़ी।


















