दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का निर्णय लिया

 


कमेटी स्टाफ के वेतन में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी मंजूरी: हरमीत सिंह कालका, जगदीप सिंह काहलों

कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में कई और भी अहम फैसले लिए गए

नई दिल्ली, 28 मई: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और कमेटी कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने दी।
आज यहां कमेटी कार्यकारिणी की बैठक के बाद सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि आज सुबह सबसे पहले गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल कमेटी की बैठक हुई और उसके बाद दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
उन्होंने कहा कि जहां गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के स्टाफ के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का फैसला लिया गया, वहीं कोरोना के दौरान व किसान आंदोलन के दौरान कमेटी का डट कर साथ देने वाले कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी बढ़ोतरी का भी फैसला लिया गया।
उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि बीते समय में विशेष रूप से परमजीत सिंह सरना और हरविंदर सिंह सरना के कार्यकाल के दौरान गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों में अंधाधुंध भर्ती की गई थीं तथा जो पद शिक्षा विभाग  नहीं बनते थे उन पर की गई सभी भर्तियां बर्खास्त की जाएंगी तथा ऐसे स्टाफ को शिक्षा विभाग की नीति के मुताबिक निकाला जाएगा व इस मामले में कमेटी अपनी कोई नीति नहीं बनाएगी बल्कि स्थापित विधि के तहत शिक्षा विभाग की नीतियों के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे। इस संबंध में कार्यकारी कमेटी ने एक समिति का गठन किया है जो ऐसे कर्मचारियों को हटाने से पड़ने वाले वित्तीय बोझ पर निर्णय लेगी तथा सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किये जायेंगे.
उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया कि गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों में छात्रों की फीस लंबे समय से नहीं बढ़ाई गई है इसलिए अब फीस में बढ़ौतरी की जाएगी और ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि माता-पिता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.