google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: *पटना में मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया गया अक्षरा सिंह का जन्मदिन, पिता बिपिन सिंह रहे मौजूद*

*पटना में मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया गया अक्षरा सिंह का जन्मदिन, पिता बिपिन सिंह रहे मौजूद*


 पटना में मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया गया अक्षरा सिंह का जन्मदिन, पिता बिपिन सिंह रहे मौजूद*


पटना के दीघा स्थित जीवन ज्योति केंद्र में आज भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया। अक्षरा सिंह फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्चों के साथ मिलकर इस मौके को यादगार बनाया गया।

इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह और प्रवक्ता विवेक कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के बीच मिठाई, भोजन, कॉपी, कलम, और किताबें वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग के साथ अक्षरा सिंह का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह ने उनके जन्मदिन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "अक्षरा हमेशा से समाज के प्रति संवेदनशील रही है और उसने हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश की है। आज मूक-बधिर बच्चों के साथ उसका जन्मदिन मनाना मेरे लिए गर्व का पल है। इन बच्चों के बीच अक्षरा ने जो प्यार और खुशी बांटी है, वह उसकी सच्ची इंसानियत को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह समाज के लिए कार्य करती रहेगी और लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखेगी।"

अक्षरा सिंह फैन्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया और इसने अक्षरा सिंह के जन्मदिन को और भी विशेष बना दिया। उपस्थित लोगों ने इस अवसर की सराहना की और बच्चों के साथ बिताए गए समय को यादगार बताया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.