google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: बुजुर्गाे के आदर्शाे पर चलकर फरीदाबाद के विकास में निभा रहे है भागेदारी : राजेश भाटिया

बुजुर्गाे के आदर्शाे पर चलकर फरीदाबाद के विकास में निभा रहे है भागेदारी : राजेश भाटिया


 केक काटकर मनाया गया फरीदाबाद जिले का स्थापना दिवस-राजेश भाटिया

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैंकेडरी स्कूल एवं ब्यापार मंडल फरीदाबाद के तत्वाधान में फरीदाबाद जिले का स्थापना दिवस  धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर एवं ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने बुजुर्गाे व गणमान्य लोगों के साथ केक काटा और फरीदाबाद शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर डॉ0 अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान राजेश भाटिया ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था और 17 अक्टूबर, 1949 को हमारे बुजुर्गाे ने न्यू इंडस्ट्रियल टाऊन की नींव रखी थी। उनके प्रयासों और मेहनत की बदौलत यह शहर विकसित हुआ और आज हम सभी अपने बुजर्गाे की मेहनत और उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए इस शहर की विकास में अपनी भागेदारी निभा रहे है। श्री भाटिया ने कहा कि यह ऐसा शहर है, जिसने दूसरे राज्यों व प्रदेशों से आए सभी लोगों को न केवल रोजगार दिया बल्कि रहने के लिए आशियाना भी दिया, यहां सभी धर्माे के लोग मिलजुकर रहते है, जो कि भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने फरीदाबाद शहर के निर्माण में योगदान देने वाले सभी बुजुर्गाे को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इस जिले के विकास में अपना योगदान देते रहना चाहिए।
इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया की धर्मपत्नी जनक भाटिया, तपस्या मेहरा, बंसीलाल कुकरेजा, नंदराम पाहिल, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, गगन अरोड़ा, भरत कपूर, विशाल भाटिया, आशीष अरोड़ा, अजय शर्मा, प्रेम बब्बर, संदीप यादव, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, अरविंद शर्मा, रविंद्र गुलाटी व स्कूल अध्यापकों में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नीतू भाटिया, रेखा जोहरा, रजनी बजाज, रेखा वाधवा, सीमा भाटिया, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, नेहा चौहान, शोभा शर्मा, नीलम सचदेवा,   इंदु देसवाल, मोनिका, हिमानी, सुनीता गागर, रजनी खस, सोनिया ठुकराल, चाहत, विकास शर्मा व अशोक बैंसला शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.