google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: नायब सैनी व अनिल विज को वीरेश शांडिल्य ने पत्र भेजकर शंभु बॉर्डर को पहली कलम से खोलने की मांग की

नायब सैनी व अनिल विज को वीरेश शांडिल्य ने पत्र भेजकर शंभु बॉर्डर को पहली कलम से खोलने की मांग की


 चंडीगढ़: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने जहां हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनकी सरकार में नंबर 2 के रूतबे पर आए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को बधाई दी वहीं वीरेश शांडिल्य ने नायब सैनी सरकार के तमाम मंत्रियों को बधाई दी और नई सरकार हरियाणा में विकास, अमन, शांति, भाईचारे को बढ़ाएगी वहीं बेरोजगारों को रोजगार नायब सैनी सरकार सुनिश्चित करेगी और कोई भी हरियाणा का नागरिक ईलाज के अभाव से न मरे यह सुनिश्चित करेगी। वहीं विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व नंबर 2 का रूतबा मिलने के बाद अनिल विज को पत्र भेजकर पहली कलम से 13 फरवरी 2024 से नेशनल हाईवे एक शंभू बॉर्डर खोलने की तुरंत मांग की है। उन्होंने कहा तकरीबर 9 महीने से शंभू बॉर्डर सील पड़ा है जिससे अंबाला जिला का व्यापार खत्म हो चुका है, छोटे दुकानदार, मजदूर, दिहाड़ीदार भुखमरी के कगार पर हैं और अंबाला में एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट जहां कपड़ा व्यापारियों ने हजारों परिवारों को रोजगार दिया हुआ है शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण वह परिवार घर बैठ चुके हैं, छोटे व गरीब लोग क्या बड़े व्यापारी भी भूखमरी के कगार पर हैं। 


 एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2024 में नरेंद्र मोदी को देश में और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को स्पष्ट बहुमत
दिया है और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है अब किसी कीमत पर भी शंभू बॉर्डर को खोल कर जनहित का सबसे बड़ा काम हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नाबय सैनी व सरकार में दूसरे नंबर का दर्जा प्राप्त कर चुके अनिल विज फरवरी 2024 से बंद पड़े शंभू बॉर्डर को कैबिनेट की बैठक में पहली कलम से बिना किसी के दबाव में खोलने के आदेश हरियाणा के गृह सचिव, हरियाणा के डीजीपी, अंबाला के आईजी व अंबाला के एसपी को दें। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि शंभू बॉर्डर सील होने से अंबाला जिला तो भुखमरी के कगार पर है ही बल्कि पूरे देश की जनता शंभू बॉर्डर सील होने से परेशान है और अब तो 15 दिन त्यौहारों के हैं, करवा चौथ, धनतेरस दिपावली, भाईदूज जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं जिसमें मिट्टी से लेकर सोना, चांदी, कपड़ा, हीरे जवाहरात, मिठाई हर चीज बिकती है और दुकानदार इन त्यौहारों पर अपने परिवारों के लिए एक साल की रोटी जोड़ लेते हैं इसलिए अब नायब सैनी व अनिल विज आपस में चर्चा कर तुरंत शंभू बॉर्डर को बिना किसी भय के, बिना किसी दबाव के खोलने के आदेश दें। आज पूरे हरियाणा की जनता शंभू बॉर्डर खोलने में नायब सैनी सरकार के साथ खड़ी है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जब किसानों को आम जन की परवाह नहीं है, कानून की परवाह नहीं है, संविधान की परवाह नहीं है, बीमार लोगों की परवाह नहीं है तो फिर बॉर्डर पर बैठे लोग राष्ट्रभक्त व कानून की पालना करने वाले नहीं हैं इसलिए सरकार अब बड़ा फैसला ले।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.