रियलिटी शो MTV Splitsvilla से पहचान बनाने वाले फिटनेस आइकॉन Mayank Pawar का 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से टेलीविजन और फिटनेस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मयंक पवार सात बार ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीत चुके थे और बॉडीबिल्डिंग व फिटनेस जगत का बड़ा नाम माने जाते थे। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 फरवरी 2026 को एक भावुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की गई। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
पोस्ट में लिखा गया,
“एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा… मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। ॐ शांति।”
मयंक का जन्म 1 जनवरी 1989 को हुआ था। उन्होंने हाल ही में 1 जनवरी 2026 को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्रद्धांजलि सभा 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक दिल्ली के संग्राम पार्क, राणा प्रताप बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित की जाएगी।
फिटनेस की दुनिया में मयंक पवार का नाम हमेशा एक प्रेरणा के रूप में याद किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.