भाजपा गरीबी नही, गरीबो को खत्म करना चाहती है - कांग्रेस झुग्गीवालों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। - देवेन्द्र यादव

 


नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना  - कालका जी विधानसभा के गोविंदपुरी में भूमिहीन कैंप के 350 मकानों को डीडीए द्वारा उजाड़े गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बेघर हुए लोगों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपकी सहायता के लिए हर संभव कोशिश करेगी, अगर आपके अधिकारों के लिए सरकार से लड़ना भी पड़ा तो लड़ेंगे। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण 30-40 सालों से झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान नही मिले और इन्हें भी उजाड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के कारण इनके नामों को छोड़ दिया गया था, दोबारा सर्वे करवाकर इनके नाम को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण 1984 और 1995 से झुग्गियों में रहने वालों को मकान नही मिला है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हुई, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की


 चंडीगढ़/दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना ।  हरियाणा बीजेपी कोर कमेटी की बैठक दिल्ली हरियाणा भवन में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली,  प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नागर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, रामबिलास शर्मा सहित हरियाणा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सबसे पहले सभी नेताओं ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई।

बैठक में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर गहनता से चर्चा हुई। जिलों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी मंथन किया गया। सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों और सरकार की योजनाओं की जानकारी बैठक में रखी। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों को भी बैठक में रखा। सभी मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंच सके।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि  जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व से मिले हर अभियान को सफल बना रहे हैं जिसकी इस बैठक में सभी नेताओं ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर्मठता से काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सबके सामने रखा।

गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह में लगाया गया गुरमत कैंप


 नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना : गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह, यमुना पार में गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा गुरमत कैंप लगाया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया सेल के चेयरमैन सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने विशेष रूप से पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर बातचीत करते हुए सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा इस स्थान पर गुरमत कैंप लगाकर बच्चों को गुरबानी और गुरसिखी जीवन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यह संस्था 2003 से यह सेवा कर रही है और इसमें सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े उम्र के लोग भी गुरसिखी जीवन से जुड़ना सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह भी बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि इस कैंप से शिक्षा प्राप्त करने वाले कुछ व्यक्ति आज स्वयं शिक्षक बनकर इस गुरमत कैंप में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी गर्व की बात है कि आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी ऐसे गुरमत कैंप लगाकर विद्यार्थियों को गुरबानी से जोड़ने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में सिर्फ गुरबानी ही नहीं सिखाई जा रही बल्कि पूर्ण गुरमत अनुसार जीवन जीना भी सिखाया जा रहा है और कीर्तन करने के लिए तबला, हारमोनियम व अन्य वाद्य यंत्रों की भी शिक्षा दी जा रही है।

दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की शिष्टाचार मुलाकात, लिया मार्गदर्शन

 


नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना । विश्व के लोकप्रिय नेता एवं आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में पीएम आवास पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में सतीश पूनियां ने राजस्थान और हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मजबूती इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सतीश पूनियां के बीच शिष्टाचार मुलाकात के साथ ही सतीश पूनियां ने परिवार के साथ भी नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की,  पुत्र-पुत्रवधु महीप-सिप्पी, बेटी अनुष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आशीर्वाद दिया, इस दौरान सतीश पूनियां के साथ धर्मपत्नी मोहिनी पूनिया भी मौजूद रहीं।

आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सतीश पूनियां ने राजस्थान की अनूठी हस्तशिल्प कला कदंब की लकड़ी से निर्मित 'होदा  अम्बाबाड़ी' की मूर्ति एवं बाड़मेर हस्तकला निर्मित पटटू (शॉल) भेंट कर आभार-अभिनंदन व्यक्त कर बधाई दी।

सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से सदैव नई ऊर्जा मिलती है, नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प से प्रदेश और देश के प्रति उत्थान को लेकर मार्गदर्शन मिलता है, हमारे जैसे किसान परिवार में जन्मे सामान्य कार्यकर्ता को राज्य एवं राष्ट्र के लिये निरंतर कार्य करने की नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिलती है, जिससे प्रतिबद्ध होकर विकास एवं संगठन की मजबूती के प्रति कार्य करने को नई ऊर्जा मिलती है।

भाजपा महीने भर चलाएगी समाज सेवा के दर्जन भर कार्यक्रम भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यशाला में रखी कार्यक्रमों की रूपरेखा


 नई दिल्ली/गुरुग्राम,विशाखा पाल छजलाना

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में एक महीने तक चलने वाली गतिविधियों की श्रृंखला को गुरुग्राम में अंतिम रूप दिया गया। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों, प्रभारियों, कार्यक्रमों के संयोजकों के साथ बैठक की और पूरे महीने चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने केंद्र से आए कार्यक्रमों को सिलसिलेवार बैठक में रखा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 4 और 5 जून को लोकसभा स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर 4 जून को फरीदाबाद के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला होगी। कार्यशाला का संयोजक पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता को नियुक्त किया गया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह करनाल भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला के संयोजक वेदपाल एडवोकेट को नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता हैं।
श्री बड़ौली ने कहा  कि हिसार में होने वाली कार्यशाला के लिए सुनीता दांगी को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में कृष्ण लाल पंवार, किरण चौधरी, जेपी दलाल और सुरेंद्र पूनिया वक्ता होंगे। वहीं सिरसा लोकसभा के फतेहाबाद में होने वाली कार्यशाला के लिए सुरेंद्र आर्य को संयोजक नियुक्त किया गया है। मंत्री श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रेखा शर्मा और कृष्ण बेदी वक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला का सतीश नांदल को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में, राजेश नागर, कार्तिकेय शर्मा, बिशम्बर बाल्मिकी और वह स्वयं मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 5 जून को अंबाला जिला कार्यालय में कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला के लिए बंतो कटारिया को संयोजक बनाया गया है। वहीं कार्यशाला में रेखा शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, गौरव गौतम और वे स्वयं मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह कुरूक्षेत्र के भाजपा कार्यालय में 5 जून को होने वाली कार्यशाला के लिए राहुल राणा को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में श्याम सिंह राणा, नवीन जिंदल, बिशम्बर बाल्मिकी, डा. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता हैं। रोहतक में होने वाली कार्यशाला के लिए रेणु डाबला को संयोजक नियुक्त किया है। महिपाल ढांडा, रेखा शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आगे बताते हुए कहा कि 5 जून को ही लोकसभा स्तर पर गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला के लिए गार्गी कक्कड़ को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री विपुल गोयल, जेपी दलाल और संगठन मंत्री मुख्य वक्ता हैं। इसी कड़ी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के दादरी जिला कार्यालय में कार्यशाला होगी। कैप्टन भूपेंद्र को संयोजक नियुक्त किया गया है और इस कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, धर्मबीर सिंह और सीमा त्रिखा संबोधित करेंगी। इन सभी कार्यशालाओं में सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, जिला समिति, मंडल समिति, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व जिला अध्यक्ष, चेयरमैन सभी अपेक्षित हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आगामी तीन कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति का गठन किया है। इस समिति में जवाहर सैनी को संयोजक और अभिमन्यु यादव, नागेन्द्र शर्मा, जसबीर दोदवा, चरण सिंह तेवतिया और निताशा सिहाग को सह संयोजक नियुक्त किया है।
केंद्र से आए महीना भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने बताया कि 6 जून तक मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रमों की तैयारियां, कार्यशाला, टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 जून को केंद्रीय मीडिया संवाद, 9 जून से 9 जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव विषय पर डिजिटल प्रतियोगिताएं होंगी। 9 जून को ही प्रदेश में प्रेसवार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
रेखा वर्मा ने कहा कि 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता और प्रोफेशनल मीट व प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं, 15 से 17 जून तक शक्ति केंद्रों पर चौपालें लगेंगी और लोगों के आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाए जाएंगे। श्रीमती वर्मा ने कहा कि 17 से 21 तक योग प्रशिक्षण और मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 5 जून से 15 अगस्त तक पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि 25 जून कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल पर जिलों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 

भूषण कुमार अखिल भारतीय पौराणिक तमाशा ‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे – ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित

 

विशाखा पाल छजलाना भारत भर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए, एक ऐतिहासिक सहयोग में, श्री भूषण कुमार (टी-सीरीज़) मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित आगामी पौराणिक महाकाव्य ‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे। भारतीय विरासत और आध्यात्मिक परंपरा में गहराई से निहित, इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है और इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका में हैं, जो इस तरह की महत्वपूर्ण भूमिका में उनकी पहली उपस्थिति है।


टी-सीरीज़, YouTube पर भारत के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले हनुमान चालीसा वीडियो (5B+ व्यू) सहित कई भक्ति गीतों के अग्रणी होने के नाते, श्री भूषण कुमार ने नए अखिल भारतीय पौराणिक महाकाव्य को प्रस्तुत करके शैली के इस प्रदर्शन को मुख्यधारा के सिनेमा में विस्तारित किया है।  नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर (मैथ्री मूवी मेकर्स) द्वारा निर्मित, जय हनुमान आस्था और कहानी कहने का उत्सव होगा, जिसे उच्च उत्पादन मूल्यों और अत्याधुनिक सिनेमाई तकनीक द्वारा समर्थित किया जाएगा।


सहयोग और नई फिल्म के बारे में बात करते हुए, श्री भूषण कुमार ने कहा, "जय हनुमान के साथ, हम बड़े पैमाने पर, सांस्कृतिक रूप से निहित कहानी कहने में आगे बढ़ रहे हैं। मैथ्री मूवी मेकर्स के साथ सहयोग करते हुए, हम एक ऐसी फिल्म पेश करने के लिए रोमांचित हैं जो भारतीय सिनेमा और कालातीत भक्ति का उत्सव है - उनके साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी और ऋषभ शेट्टी का प्रदर्शन इस यात्रा को और भी खास बनाता है।"  इस बारे में बात करते हुए, फिल्म के निर्माता, मैत्री मूवी मेकर्स ने कहा, “हमें जय हनुमान को हर जगह दर्शकों के सामने लाने पर बहुत गर्व है – यह एक ऐसी फिल्म है जो हमारे दिल के बहुत करीब है। हम इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को शामिल करके बहुत खुश हैं और इस दृष्टिकोण के साथ इतने समर्पण के साथ खड़े होने और फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए श्री भूषण कुमार के आभारी हैं। उनके समर्थन, रचनात्मकता और कहानी में विश्वास ने हमें इस फिल्म को सभी भक्तों और प्रशंसकों के लिए वास्तव में खास बनाने में मदद की।”


फिल्म पर टिप्पणी करते हुए, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने कहा, “जय हनुमान एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जो पौराणिक कथाओं को आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीकों के साथ जोड़ता है। यह फिल्म न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस की अमर भावना के बारे में है, बल्कि यह भी याद दिलाती है कि विश्वास से निर्देशित शक्ति पहाड़ों को भी हिला सकती है। मैं निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स और प्रस्तुतकर्ता भागीदार श्री भूषण कुमार (टी-सीरीज़) के साथ ऋषभ शेट्टी के साथ इस भव्य दृष्टिकोण को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूँ।”


 जल्द ही फ्लोर पर आने के लिए तैयार, प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित एक महान कृति जय हनुमान भारतीय संस्कृति के सबसे प्रतिष्ठित प्रतीकों में से एक को श्रद्धांजलि देगी।

WHRO ने यूरोप के बेल्जियम में किया प्रदर्शन, पहलगाम हमले का विरोध


योगराज शर्मा

वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन यूरोप बेल्जियम इकाई और भारतीय डायस्पोरा के द्वारा यूरोपियन यूनियन बिल्डिंग, ब्रुसेल्स के सामने एक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में आयोजित किया गया था। इस हमले में कई निर्दोष भारतीयों की जान चली गई, और पूरे भारतीय समुदाय का दिल दुख और आक्रोश से भर उठा। इस बारे में जानकारी देते हुए WHRO के चेयरमैन योगराज शर्मा और यूरोप हैड विजय मलिक ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान ब्रुसेल्स की सड़कों पर उस दिन 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे। 


चारों ओर बस एक ही आवाज़ — आतंकवाद बंद करो
, आतंकवाद मुर्दाबाद। आज पूरा विश्व शांति चाहता है, आतंकवाद किसी को बर्दाश्त नहीं लेकिन आज भी पाकिस्तान समर्थित आतंकी भारत  में दहशत फैलाने की ऐसी बर्बर्ता करते रहते हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में जुटकर, मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी। फूल अर्पित किए, दीप जलाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। इस आयोजन में बेल्जियम की वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की पूरी टीम विजय मालिक के नेतृत्व में शामिल हुई। विजय मालिक, जो WHRO यूरोप के अध्यक्ष हैं, उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। उनके साथ भारतीय नेता पॉल मैनिक, प्रेम कपूर और बेल्जियम की समाजसेविका मैडम मरीना ने भी अपने विचार रखे। मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध एक स्वर में आवाज़ उठाई गई और पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए मंत्रोच्चारण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। इस विरोध प्रदर्शन ने न सिर्फ यूरोप में बल्कि पूरी दुनिया को ये संदेश दे दिया कि भारतवासी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपने देश और अपने लोगों के लिए हमेशा एकजुट खड़े रहते हैं और आतंकवाद जैसी किसी भी अमानवीय हरकत का डटकर विरोध करते हैं।