आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप विनर पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ ( IOA) को बताया है कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है और वो जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश वापस लौटेंगे. पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिए मदद मांगी थी. वो कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए थे. उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था. खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी
दीवान ने बत्रा को भेजे संदेश में कहा,‘आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है. मैंने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है. अब उनकी तरफ से सकारात्मक खबर का इंतजार है.’ वर्ल्ड कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया. दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण वो भारत नहीं आ सके.

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.