आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान बिजनैस की दुनिया में भी फैले हुए हैं। वे अपने कारोबार का विस्तार करने में जुटे हुए हैं। उनका अपना प्रॉडक्शन हाउस है। खेल में उन्होंने निवेश कर रखा है। शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनबैगो नाइटराइडर्स (Trinbago Knight Riders) के पहले से ही मालिक हैं। ताजा खबर आ रही है कि वे इंग्लैंड की एक क्रिकेट टीम को खरीदने की सोच रहे हैं।
खबरों की मानें तो केकेआर के मालिक इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नए टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ में निवेश करना चाहते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस संभावना से सीधे इनकार नहीं किया है। उनके मुताबिक, उनकी टीम ईसीबी की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ में निवेश की संभावना पर विचार कर रही है। इस लीग को कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.