google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: नायकू एनकाउंटर: राहुल गांधी ने सेना को दी बधाई, कहा- इनको माफ नहीं करना चाहिए

नायकू एनकाउंटर: राहुल गांधी ने सेना को दी बधाई, कहा- इनको माफ नहीं करना चाहिए

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



नई दिल्ली  जम्मू कश्मीर में 24 घंटे तक चले एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया है। इनमे से एक कश्मीर का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी (Most Wanted Terrorist) और हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू (Riyaz Naikoo) था। नायकू के एनकाउंटर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना को बधाई दी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी रियाज नायकू को ढेर किए जाने पर बुधवार को सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकी बचने नहीं चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं आतंकवादी रियाज नायकू को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या करने पर सजा मिलनी ही चाहिए।’

रणदीप सुरेजवाला का बयानकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस और देश के 130 करोड़ देशवासियों को हमारे सुरक्षा बलों की इस बहादुरी पर गर्व है। जिस प्रकार से उन्होंने एक आतंकी सरगना को मार गिराया है, वो इस बात का प्रमाण है कि हमारी फौज निर्णायक और प्रभावी तौर से काम कर रही है। हम उनके जज्बे और बहादुरी को सलाम करते हैं।’ गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन का स्वघोषित प्रमुख नायकू बुधवार को सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया। सुरक्षा बलों को नायकू की आठ वर्षों से तलाश थी।



24 घंटे तक चला ऑपरेशनआतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच पिछले 24 घंटे से मुठभेड़ चल रही थी। सेना को इनपुट मिला था कि कुछ आतंकी यहां छिपे हुए है जिसके बाद सेना ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना इनका नाम नहीं बता रही है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें हिज्बुल का चीफ कमांडर ढेर हो चुका है। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद (Aman Anand) ने एनबीटी से कहा कि कश्मीर में 24 घंटे में 4 आतंकियों का सफाया किया गया है। उन्होंने कहा कि सेना इन आतंकियों का नाम नहीं बताएगी।


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकी मार गिराए हैं जबकि पुलवामा के बेगीपोरा में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू की तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी थी। इसके बाद खबर मिली कि सुरक्षाबलों ने रियाज नायकू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

रात से जारी है एनकाउंटरसूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ।मंगलवार रात 11 बजे ऑपरेशन शुरू किया और रात 12.15 बजे आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। इस जगह पर करीब 14-15 घर हैं, जहां से नागरिकों को पहले सही सलामत बाहर निकाल लिया गया था। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कौन था रियाज नायकू?भारतीय सेना ने उसके सिर पर 12 लाख रुपये का इनाम रखा था। उसने घाटी में लंबे समय से दहशत फैला रखी थी। सब्जार बट की मौत के बाद रियाज को हिज्बुल का कमांडर बनाया गया था। बुरहान वानी के बाद वह घाटी में आतंंक का नया पोस्टर बॉय बन गया था। रियाज बुरहान वानी के कोर ग्रुप का मेंबर था और बुरहान के मारे जाने के बाद उसे ही टॉप कमांडर बनाए जाने की चर्चा थी। पिछले साल उसने धमकी भरा ऑडियो जारी किया था। वीडियो में उसने घाटी में जेल स्टाफ पर हमले की धमकी दी थी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.