घाटे से डूबे नगर निगम ने 160 सफाई कर्मी परमानेंट किए

 आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



नई दिल्ली, योगराज शर्मा। एक तरफ दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों की सेलरी तक नही दे रहा है तो दूसरी तरफ खर्च बढाने की प्रकिया भी लगातार जारी है। ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्षश्री आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली के महापौरश्री जय प्रकाश ने आज केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में नियमित होने वाले 160 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दिए। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्षश्री छैल बिहारी गोस्वामीनेता सदन श्री योगेश वर्माअति. आयुक्तसुश्री स्वाति शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नियमित होने वालो 160 एवजीदार सफाई कर्मचारियों में 135 करोलबाग क्षेत्र व 25 सिटी व सदर पहाड़गंज क्षेत्र से है। 

 

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्षश्री आदेश गुप्ता ने कहा कि काफी लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें नियमित किया जाएजिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों दिन-रात दिल्ली के नागरिकों की सेवा में लगे रहते है मगर दिल्ली सरकार सफाई कर्मचारियों के वेतन का पैसा भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी कि सरकार आई है तब से दिल्ली नगर निगम को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में जिस तरह हमारे सफाई कर्मचारियों ने कार्य किया है वो बधाई के पात्र है। 

 

उत्तरी दिल्ली के महापौरश्री जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम निरंतर कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों से किए एक एक वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते है वो करते है इस का अहम उदाहरण है 160 सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण और यह सिलसिला अभी जारी रहेगाजब तक कि सभी बचे हुए एवजीदार नियमित नहीं हो जाते। उन्होंने बताया कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम 500 ऐसे सफाई कर्मचारियों को नियमित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन था तब हमारे सफाई कर्मचारी दिल्ली की सड़को व गलियों की सफाई करते थेजिस के लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीढ़ है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम सभी सफाई कर्मचारियों से किए हर वादे को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने ईपीएफ की राशी को खातों में चढ़ाने के विषय में सफाई कर्मीयों को आश्वस्त किया की आगामी तीन चार कार्य दिवसों में इस समस्या का समाधान करवा कर छोडे़गे।

 

स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री छैल बिहारी ने कहा कि हम सब सफाई कर्मचारियों की संवेदना को समझते है इसलिए कल यूनियनों के साथ बैठक में उठाये गये सभी मुद्दो पर गंभीरता से विचार कर अवश्य ही कार्यवाही करेगें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.