निर्माता निर्देशक एक्टर रतन औलख को विश्व शांति व मानवता पुरुस्कार मिला
मोहाली, 23 जून। मोहाली चंडीगढ के विख्यात फिल्म अभिनेता निर्माता निर्देशक रतन औलख को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन इंडिया व यूरोप की तरफ से मानवता, शांति पुरुस्कार “ यूनिवर्सल राईट्स एंड पीस अवार्डस 2025” से सम्मानित किया गया। ये पुरुस्कार उन्हें मोहाली में ओर्गेनाइजेशन के चेयरमैन योगराज शर्मा ने दिया। इस मौके पर पंजाबी फिल्म कलाकार तरसेम पॉल, सतवंत कौर और नेहा पंवार के साथ समाजसेवी हैरी संधू भी मौजूद थे। आपको बता दे कि रतन औलख मोहाली सेक्टर 65 मे स्थित दारा फिल्म स्टूडियो के डायरेक्टर और स्वर्गीय पहलवान दारा सिंह जी के रिश्तेदार है। पंजाबी फिल्मो में उनके विलेन के रुप में किरदार को उनकी पहचान माना जाता रहा है जबकि निजि जीवन में उतने ही सज्जन और सदहर्दय व्यक्ति हैं।
इस पुरुस्कार के बारे में चेयरमैन योगराज शर्मा ने बताया कि रतन औलख जी द्वारा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 40 साल से ज्यादा योगदान देने के साथ साथ उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासो के लिए भी दिया गया है। इस पुरुस्कार को उनके लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्डस के रुप भी कहा गया है। उन्होने बताया कि रतन औलख जी करीब एक लाख से ज्यादा पेड लगाकर पर्यावरण संरक्षण की स्वेच्छा को सजीव किया है।
रतन औलख का जन्म अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था। सिनेमा में आने से पहले उन्होंने थिएटर अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी। औलख ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में हिंदी फिल्म मेरा देश मेरा धर्म से की थी उन्हें पंजाब फिल् मामला गडबड़ है से पहचान मिली, जहां उन्होने गुरदास मान के साथ विलेन मिकि की भूमिका निभाई इस भूमिका ने उन्हें पंजाबी सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। औलख ने फिल्म उद्योग में विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें अभिनय, निर्देशन, लेखन और निर्माण शामिल हैं। वह हिंदी फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को पंजाबी सिनेमा में लाने का काम करते हैं। उनके प्रोजेक्ट 'मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदां दा कहना' में अक्षय कुमार ने अभिनय किया था । रतन ने 1990 के दशक में जुनून, युग, मै दिल्ली हूं और विष्णु पुराण शो के साथ टेलीविजन में काम करना शुरू किया। रतन ने फ्रीस्टाइल कुश्ती और पेशेवर कुश्ती के प्रमोटर और रेफरी के रूप में काम किया है।
रतन औलख जी की फिल्मो के यादगार नाम है मेरा देश मेरा धर्म, सवा लाख से एक लडाउं, बजरंग बली, ध्यानु भग्त भक्ति में शक्ति, मै इंतकाम लूंगा, सरपंच, मामला ग़डबड है, शूरवीर, आखिरी निश्चय, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, अमावस की रात, शेरा दे पुत्त शेर, सरपंच, मौत की सजा, रुहानी ताकत, पगड़ी संभाल जट्टा, यारा नाल बहारां, बैचेन, रखवाले, जुनून, युग, ट्रक ड्राइवर, करण, रब दिया राखां, सरदारी, मै दिल्ली हूं, जालसाज, विष्णु पुराण,स मित्र प्यारेनू, हाल मुरीदां दा कहना, जट्ट जेम्स बांड, देसी जादू, बाजरे दा सिट्टा, मजदूर, निरादर, मेरा सुपना, नानक नाम जहाज है और रौनक।
भाजपा गरीबी नही, गरीबो को खत्म करना चाहती है - कांग्रेस झुग्गीवालों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। - देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना - कालका जी विधानसभा के गोविंदपुरी में भूमिहीन कैंप के 350 मकानों को डीडीए द्वारा उजाड़े गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बेघर हुए लोगों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपकी सहायता के लिए हर संभव कोशिश करेगी, अगर आपके अधिकारों के लिए सरकार से लड़ना भी पड़ा तो लड़ेंगे। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण 30-40 सालों से झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान नही मिले और इन्हें भी उजाड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के कारण इनके नामों को छोड़ दिया गया था, दोबारा सर्वे करवाकर इनके नाम को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण 1984 और 1995 से झुग्गियों में रहने वालों को मकान नही मिला है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों के खिलाफ दोहरी नीति पर काम कर रही है, एक तरफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अधिकारिक तौर पर बयान देती हैं कि दिल्ली में किसी भी झुग्गी को बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए उजाड़ा नही जाएगा और दूसरी तरफ सरकार के ही अधिकारी कोर्ट के आदेश का हवाला देकर रातों रात गरीबों के घरों को उजाड़ रहे है। भाजपा गरीबी नही, गरीबो को खत्म करना चाहती है। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा शुरु किए जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत यहां बने मकानों की चॉबी देकर कहा था कि किसी को उजाड़ा नही जाएगा।
भूमिहीन कैंप के लोगों से मिलने वालों में श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, पूर्व विधायक श्री शीशपाल, जिला अध्यक्ष हर्ष चौधरी, निगम में सदन के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, वरिष्ट नेता डा0 पीके मिश्रा, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, महिला जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, गर्वित सिंघवी, जय प्रकाश, सुरेन्द्र गोल्डी और धर्मपाल ठक्कर सहित क्षेत्रीय नेता भी मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि 2011 में जब दिल्ली में तोड़ फोड़ की कार्यवाही चल रही थी उस समय कांग्रेस सरकार ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दिल्ली में आर्डिनेंस लाकर लाखों लोगों को बेघर होने बचाया था। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि कांग्रेस के द्वारा 2011 में लाए गए आर्डिनेंस की तर्ज पर तुरंत आर्डिनेंस लाए ताकि दिल्ली में उजाडे़ जा रहे लाखों झुग्गीवालां को राहत मिल सके। सरकार की तोड़फोड़ की कार्यवाही से दिल्ली के झुग्गी झौपडी निवासियों में अफरा तफरी का माहौल है और वे बुरी तरह डरे हुए है।
श्री देवेन्द्र यादव ने मांग की कि जितने भी मकान उजाड़े गएं है, उन्हें ऐसी जगह रखा जाना चाहिए, ताकि उनकी अजीविका को सुरक्षित रखा जा सके। दोबारा सर्वे कराया जाना चाहिए और 2015 की कट ऑफ डेट को बढ़ाकर 2027 तक तय करके वर्तमान नीति में इस प्रकार बदलाव किए जाए ताकि उन झुग्गीवालों को भी मकान मिल सके, जो छूट गए थे और मौजूदा उजाड़े गए लोगों के लिए भी सरकार वहीं वैकल्पिक व्यवस्था करे। जिस तरह से सुभाष चौपड़ा जी ने विधायक रहते हुए झुग्गियों को तोड़ने से पहले ट्रांजिट कैंप में रखा था और उसके बाद उन्हें मकान दे दिए गए थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार झुग्गी झौपड़ी के संबध में कोर्ट में चल रहे मुकद्मों में हलफनामा देकर सुनिश्चित करें कि नई पॉलिसी आने तक उन्हें उजाड़ा न जाए। हमारी मांग है कि राजीव रत्न आवास योजना के तहत कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए 45 हजार फ्लैटों को उन झुग्गीवालों को आवंटित किया जाए जिन्हें हाल ही में सरकार बेघर कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बनाने वाले बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के मजदूर जिन्हांने अपना खून पसीना बहाकर यहां महलों को बनाया भाजपा सरकार उन्हीं मजदूरों के आशियानां को उजाड़ने का काम कर रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों में मोदी गरीब विरोधी नीति पर दिल्ली में 20 जगह बुलडोजर चलाए जिनमें प्रमुख कालकाजी का भूमिहीन कैंप, 70 साल पुराना मद्रासी कैंप, सुल्तानपुरी की 50 साल पुरानी झुग्गियां, शास्त्री पार्क यमुना खादर, बाटला हाउस आदि शामिल है। जबकि भाजपा नेताओ ने चुनाव के दौरान झुग्गी वालों से वोट लेने के लिए पॉलिटीकल टूरिज्म करते हुए वहीं रात बिताकर झुग्गीवालों से विकास के वादे किए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आम आदमी पार्टी के राज में भाजपा की केन्द्र सरकार के एजेंडे पर चलकर 9 जगह बुलडोजर चलाकर मयुर विहार में 500 झुग्गियों को उजाड़ा, तुगलकाबाद, सुंदर नगर नर्सरी, संगम विहार, औखला के धोबी घाट के पास, शकूर बस्ती, सराय रोहिल्ला, तुलसी नगर, दया बस्ती रेलवे लाईन के नजदीक झुग्गी, खैबर पास आदि में झुग्गियों को उजाड़कर एक भी झुग्गी वासी को मकान देने का काम नही किया।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गियां को तोड़ने का नोटिस दिया था। दिल्ली में रेलवे लाईन के नजदीक बसी 48000 झुग्गियों को तोड़ने के नोटिस पर हमारे नेता श्री अजय माकन जी ने कोर्ट में झुग्गीवालों का पक्ष रख कर स्टे लिया था, जबकि रेलवे लाईन स्थित झुग्गियों पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा था। महरौली में घोसिया स्लम कॉलोनी, नवजीवन कैंप, जवाहरलाल नेहरु कैंप, सहित शकूर बस्ती जेजे कलस्टर में जुलाई 2024 में कोर्ट स्टे के बावजूद नोटिस लगाया गया। उन्होंने कहा कि हमने वहां दौरा करके लोगों को जागरुक किया कि अजय माकन जी की याचिका पर रेलवे झुग्गियों को उजाड़ने पर स्टे मिला हुआ है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा गरीब झुग्गीवालों को उजाड़कर 50 किलोमीटर दूर फेंकने की बात कह रही है लेकिन इन्हें अजीविका सुरक्षित करने के लिए 5 किलोमीटर के अंतराल पर बसाया जना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने जहां झुग्गी वहीं मकान की पॉलिसी में जहां झुग्गी है वहीं मकान देने की शुरुआत की थी। हमारा कहना है कि अगर कोई 2015 से भी एक ही जगह रह रहा है तो उसको उजाड़ा न जाए। यदि विस्थापित करना है तो पहले उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा ने कहा कि जहां झुग्गी वहीं मकान योजना कांग्रेस ने शुरु की थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षो विलंब के बाद वोट हासिल करने के लिए कालका जी और अशोक विहार में गरीब लोगों को चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि इन सीटू रिहेविटेशन प्रोजेक्ट के तहत डीडीए ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलरवाला बाग, अशोक विहार और कठपुतली कॉलोनी में झुग्गीवालों के लिए कांग्रेस सरकार ने परियोजनाऐं शुरु की थी। उन्होंने कहा कि कालकाजी एक्सटेंशन में 3024 ईडब्लूएस मकान बनाए गए लेकिन मात्र 1862 फ्लैट आवंटित किए गए, जबकि भूमिहीन कैंप में 1355 निवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कालका जी में 8064 मकान बनाने थे। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और गरीब विरोधी नीति के चलते कठपुतली कॉलोनी के प्रोजेक्ट में अभी एक फ्लैट भी आवंटित नही हुआ है जबकि जेलरवाला बाग में भाजपा ने मोदी जी के हाथ से चाबी देकर कालका जी वाली वोट बटोरने वाली रणनीति अपनाई गई
भाजपा कोर कमेटी की बैठक, संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हुई, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की
चंडीगढ़/दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना । हरियाणा बीजेपी कोर कमेटी की बैठक दिल्ली हरियाणा भवन में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नागर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, रामबिलास शर्मा सहित हरियाणा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सबसे पहले सभी नेताओं ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई।बैठक में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर गहनता से चर्चा हुई। जिलों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी मंथन किया गया। सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों और सरकार की योजनाओं की जानकारी बैठक में रखी। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों को भी बैठक में रखा। सभी मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंच सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व से मिले हर अभियान को सफल बना रहे हैं जिसकी इस बैठक में सभी नेताओं ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर्मठता से काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सबके सामने रखा।
गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह में लगाया गया गुरमत कैंप
नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना : गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह, यमुना पार में गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा गुरमत कैंप लगाया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया सेल के चेयरमैन सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने विशेष रूप से पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की शिष्टाचार मुलाकात, लिया मार्गदर्शन
नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना । विश्व के लोकप्रिय नेता एवं आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में पीएम आवास पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में सतीश पूनियां ने राजस्थान और हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मजबूती इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सतीश पूनियां के बीच शिष्टाचार मुलाकात के साथ ही सतीश पूनियां ने परिवार के साथ भी नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, पुत्र-पुत्रवधु महीप-सिप्पी, बेटी अनुष्का को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया, इस दौरान सतीश पूनियां के साथ धर्मपत्नी मोहिनी पूनिया भी मौजूद रहीं।
आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सतीश पूनियां ने राजस्थान की अनूठी हस्तशिल्प कला कदंब की लकड़ी से निर्मित 'होदा अम्बाबाड़ी' की मूर्ति एवं बाड़मेर हस्तकला निर्मित पटटू (शॉल) भेंट कर आभार-अभिनंदन व्यक्त कर बधाई दी।
सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से सदैव नई ऊर्जा मिलती है, नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प से प्रदेश और देश के प्रति उत्थान को लेकर मार्गदर्शन मिलता है, हमारे जैसे किसान परिवार में जन्मे सामान्य कार्यकर्ता को राज्य एवं राष्ट्र के लिये निरंतर कार्य करने की नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिलती है, जिससे प्रतिबद्ध होकर विकास एवं संगठन की मजबूती के प्रति कार्य करने को नई ऊर्जा मिलती है।
भाजपा महीने भर चलाएगी समाज सेवा के दर्जन भर कार्यक्रम भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यशाला में रखी कार्यक्रमों की रूपरेखा
नई दिल्ली/गुरुग्राम,विशाखा पाल छजलाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 4 और 5 जून को लोकसभा स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्तर पर 4 जून को फरीदाबाद के भाजपा कार्यालय में कार्यशाला होगी। कार्यशाला का संयोजक पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता को नियुक्त किया गया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह करनाल भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला के संयोजक वेदपाल एडवोकेट को नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि हिसार में होने वाली कार्यशाला के लिए सुनीता दांगी को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में कृष्ण लाल पंवार, किरण चौधरी, जेपी दलाल और सुरेंद्र पूनिया वक्ता होंगे। वहीं सिरसा लोकसभा के फतेहाबाद में होने वाली कार्यशाला के लिए सुरेंद्र आर्य को संयोजक नियुक्त किया गया है। मंत्री श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रेखा शर्मा और कृष्ण बेदी वक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि सोनीपत भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला का सतीश नांदल को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में, राजेश नागर, कार्तिकेय शर्मा, बिशम्बर बाल्मिकी और वह स्वयं मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 5 जून को अंबाला जिला कार्यालय में कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला के लिए बंतो कटारिया को संयोजक बनाया गया है। वहीं कार्यशाला में रेखा शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, गौरव गौतम और वे स्वयं मुख्य वक्ता होंगे। इसी तरह कुरूक्षेत्र के भाजपा कार्यालय में 5 जून को होने वाली कार्यशाला के लिए राहुल राणा को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में श्याम सिंह राणा, नवीन जिंदल, बिशम्बर बाल्मिकी, डा. अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता हैं। रोहतक में होने वाली कार्यशाला के लिए रेणु डाबला को संयोजक नियुक्त किया है। महिपाल ढांडा, रेखा शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया मुख्य वक्ता होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आगे बताते हुए कहा कि 5 जून को ही लोकसभा स्तर पर गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में होने वाली कार्यशाला के लिए गार्गी कक्कड़ को संयोजक नियुक्त किया है। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री विपुल गोयल, जेपी दलाल और संगठन मंत्री मुख्य वक्ता हैं। इसी कड़ी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के दादरी जिला कार्यालय में कार्यशाला होगी। कैप्टन भूपेंद्र को संयोजक नियुक्त किया गया है और इस कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, धर्मबीर सिंह और सीमा त्रिखा संबोधित करेंगी। इन सभी कार्यशालाओं में सांसद, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक, जिला समिति, मंडल समिति, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व जिला अध्यक्ष, चेयरमैन सभी अपेक्षित हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने आगामी तीन कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति का गठन किया है। इस समिति में जवाहर सैनी को संयोजक और अभिमन्यु यादव, नागेन्द्र शर्मा, जसबीर दोदवा, चरण सिंह तेवतिया और निताशा सिहाग को सह संयोजक नियुक्त किया है।
केंद्र से आए महीना भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने बताया कि 6 जून तक मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रमों की तैयारियां, कार्यशाला, टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 जून को केंद्रीय मीडिया संवाद, 9 जून से 9 जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव विषय पर डिजिटल प्रतियोगिताएं होंगी। 9 जून को ही प्रदेश में प्रेसवार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
रेखा वर्मा ने कहा कि 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता और प्रोफेशनल मीट व प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं, 15 से 17 जून तक शक्ति केंद्रों पर चौपालें लगेंगी और लोगों के आयुष्मान और चिरायु कार्ड बनाए जाएंगे। श्रीमती वर्मा ने कहा कि 17 से 21 तक योग प्रशिक्षण और मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 5 जून से 15 अगस्त तक पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि 25 जून कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल पर जिलों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।






