google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: एआई समिट केस: 20 घंटे का हाईवोल्टेज ड्रामा, हिमाचल पुलिस से टकराव के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना हुई टीम

एआई समिट केस: 20 घंटे का हाईवोल्टेज ड्रामा, हिमाचल पुलिस से टकराव के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना हुई टीम


  शिमला। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 19 फरवरी को आयोजित एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले ने दो राज्यों की पुलिस को आमने-सामने ला खड़ा किया। राजधानी शिमला में करीब 20 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला, जिसका अंत गुरुवार सुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की 20 सदस्यीय टीम ने शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव स्थित एक होटल से सौरभ सिंह, अरबाज़ खान और सिद्धार्थ अवधूत को गिरफ्तार किया। ये तीनों एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के आरोपी बताए गए हैं।

जब दिल्ली पुलिस टीम आरोपियों को लेकर वापस जा रही थी, तभी सोलन जिले के धर्मपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में ले लिया। हिमाचल पुलिस का आरोप था कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना की गई।

इसके बाद आरोपियों और दिल्ली पुलिस कर्मियों को शिमला लाया गया और अदालत में पेश किया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच शोघी बैरियर पर तीखी बहस भी देखने को मिली।

आखिरकार, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय और कानूनी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.