‘उम्र के इस पड़ाव पर भी अनिल कपूर का स्टारडम बरकरार है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि घर के भीतर उनकी कोई खास “फैन फॉलोइंग” नहीं है। अपनी आगामी फिल्म Subedaar के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए यह दिलचस्प खुलासा किया।
मुंबई में आयोजित इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च के दिन जब वह घर से निकल रहे थे तो उनकी पत्नी को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा बाहर जाने से पहले पत्नी से मिलकर जाता हूं। उस दिन उन्होंने पूछा, कहां जा रहे हो? मैंने कहा, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है। फिर उन्होंने पूछा—कौन सी फिल्म? मैंने कहा—‘सूबेदार’। तो मेरे घर में मेरा कोई स्टारडम नहीं है।”
फिल्म ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर एक रिटायर्ड फौजी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में Mona Singh निगेटिव रोल निभा रही हैं, जबकि Radhika Madan और Faisal Malik भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
अनिल कपूर ने हंसते हुए कहा कि बाहर लोग उन्हें सुपरस्टार मानते हैं, लेकिन घर में वह बिल्कुल सामान्य सदस्य की तरह हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.